Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • होटल के कमरे में पिता ने छह साल के बेटे की पीट-पीटकर कर दी हत्या, फरार
  • राष्ट्रीय

होटल के कमरे में पिता ने छह साल के बेटे की पीट-पीटकर कर दी हत्या, फरार

RNS INDIA NEWS 14/07/2025
rns featured image new

पटना। राजधानी पटना में एक हृदयविदारक घटना ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। पटना जंक्शन के पास स्थित एक होटल में एक पिता ने मामूली बात पर अपने छह साल के मासूम बेटे को पीट-पीटकर मार डाला। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पिता मौके से फरार हो गया।

मृतक बच्चे की पहचान सनी कुमार के रूप में हुई है, जबकि आरोपी का नाम प्रभाकर महतो बताया गया है। पुलिस के मुताबिक प्रभाकर अपने बेटे सनी के साथ पटना रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक होटल में ठहरा हुआ था। रविवार को किसी बात को लेकर वह बेटे से झगड़ पड़ा और गुस्से में उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। पिटाई इतनी भयावह थी कि सनी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे के बाद आरोपी पिता कमरे में ताला लगाकर भाग निकला। जब काफी देर तक कमरे से कोई हलचल नहीं हुई तो होटल कर्मचारियों को शक हुआ। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा तोड़ा। अंदर बच्चे का शव पड़ा मिला।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आरोपी की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। इस दर्दनाक वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ग्राम प्रहरियों को पंचायत चुनाव व मानसून सीजन को लेकर दिए गए निर्देश
Next: सोनिया-राहुल गांधी की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, नेशनल हेराल्ड मामले में कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
  • सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित
  • कुमाऊँनी लोक संस्कृति के रंगों से सजी अंतर-विद्यालयीय युगल नृत्य प्रतियोगिता
  • खराब सड़कों को लेकर कांग्रेस का पीडब्ल्यूडी कार्यालय पर प्रदर्शन, अधिशासी अभियंता का किया घेराव
  • राशिफल 18 जून
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.