Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • गोल्डन कार्ड की विसंगतियों के खिलाफ निगम महासंघ ने भी खोला मोर्चा
  • देहरादून

गोल्डन कार्ड की विसंगतियों के खिलाफ निगम महासंघ ने भी खोला मोर्चा

RNS INDIA NEWS 15/05/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। गोल्डन कार्ड की विसंगतियों और कर्मचारी पेंशनर्स को निशुल्क इलाज न मिलने पर राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ ने सवाल उठाए। महासंघ ने नियमित रूप से अंशदान की कटौती होने के बावजूद इलाज न मिलने पर राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण समेत शासन की व्यवस्था के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जल्द स्थिति न सुधरने पर महासंघ ने आंदोलन की चेतावनी दी। राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ अध्यक्ष दिनेश पंत ने बयान जारी कर कहा कि प्राइवेट अस्पतालों में गोल्डन कार्ड से निशुल्क इलाज मिलने की सुविधा बंद हो गई है। राज्य कर्मियों के साथ ही निगम, निकाय, विश्वविद्यालय के कर्मचारियों, पेंशनर्स से नियमित अंशदान लिया जा रहा है। इस अंशदान की एवज में निशुल्क इलाज की सुविधा मिलनी है। कर्मचारी इलाज के साथ ही ओपीडी और जांच की सुविधा भी निशुल्क मांग रहे हैं। अब इलाज पर ही संकट खड़ा हो गया है। संरक्षक बीएस रावत ने कहा कि निजी अस्पतालों ने करोड़ों की देनदारी का हवाला देते हुए इलाज की सुविधा देने से साफ इंकार कर दिया है। इसे लेकर कर्मचारियों, पेंशनर्स में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने इस स्थिति को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। कहा कि प्राधिकरण ने पेंशनर्स से आजीवन अंशदान एक साथ जमा करवा दिया है। इसके बाद भी इलाज की सुविधा न देना गलत है। संरक्षक दिनेश गोसाईं ने कहा कि राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण की पटरी से उतर चुकी व्यवस्था को लेकर कर्मचारी चिंतित हैं। जल्द इस समस्या का समाधान न हुआ तो आंदोलन तय है। महासचिव श्याम सिंह नेगी ने कहा कि सरकार, प्राधिकरण जल्द से जल्द निजी अस्पतालों में निशुल्क इलाज सुनिश्चित कराए। ऐसा न होने पर राज्य में एक बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उक्रांद ने ढोल-दमऊ बजाकर शुरू किया नशाबंदी अभियान
Next: उत्तराखंड के शटलरों ने खेलो इंडिया गेम्स में जीते तीन पदक

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में नाबालिग चला रहे हैं अवैध खनन के ट्रैक्टर

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
  • सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित
  • कुमाऊँनी लोक संस्कृति के रंगों से सजी अंतर-विद्यालयीय युगल नृत्य प्रतियोगिता
  • खराब सड़कों को लेकर कांग्रेस का पीडब्ल्यूडी कार्यालय पर प्रदर्शन, अधिशासी अभियंता का किया घेराव
  • राशिफल 18 जून
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.