Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • उत्तराखंड के शटलरों ने खेलो इंडिया गेम्स में जीते तीन पदक
  • देहरादून

उत्तराखंड के शटलरों ने खेलो इंडिया गेम्स में जीते तीन पदक

RNS INDIA NEWS 15/05/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में उत्तराखंड के बैडमिंटन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक और एक रजत पदक जीत कर राज्य का नाम रोशन किया। उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन संघ के सचिव बीएस मनकोटी ने बताया कि विहार के भागलपुर में 10 मई से 13 मई तक प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें बालक एकल वर्ग में देहरादून के अंश नेगी ने स्वर्ण पदक, पिथौरागढ़ के निश्चल चंद ने रजत पदक जीता, अल्मोड़ा की मनसा और गायत्री रावत ने गर्ल्स युगल में स्वर्ण पदक जीता। अंश नेगी और निश्चल चंद ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का अपना सफ़र पूरा किया। फाइनल में अंश नेगी ने निश्चल चंद को 21-10,17-21, 21-16 के अंतर से शिकस्त दी। मनसा रावत और गायत्री रावत ने भी उम्दा प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश किया। उन्होंने तमिलनाडु की अनन्या अरुण और अंजना मनिकंदन की जोड़ी को 23-21,21-13 से पराजित कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। खिलाड़ियों की उपलब्धि पर उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन संघ की अध्यक्षा डा. अलकनंदा अशोक ने शुभकामनाएं दी हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गोल्डन कार्ड की विसंगतियों के खिलाफ निगम महासंघ ने भी खोला मोर्चा
Next: ठेकेदरों ने की लंबित चले आ रहे बकाया भुगतान करने की मांग

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में नाबालिग चला रहे हैं अवैध खनन के ट्रैक्टर

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
  • सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित
  • कुमाऊँनी लोक संस्कृति के रंगों से सजी अंतर-विद्यालयीय युगल नृत्य प्रतियोगिता
  • खराब सड़कों को लेकर कांग्रेस का पीडब्ल्यूडी कार्यालय पर प्रदर्शन, अधिशासी अभियंता का किया घेराव
  • राशिफल 18 जून
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.