Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • खेल
  • गेम में बिकनी पहनने से रोका तो वॉलीबॉल खिलाडिय़ों ने टूर्नामेंट का ही कर दिया बॉयकॉट
  • खेल

गेम में बिकनी पहनने से रोका तो वॉलीबॉल खिलाडिय़ों ने टूर्नामेंट का ही कर दिया बॉयकॉट

RNS INDIA NEWS 23/02/2021
rns featured image new

नई दिल्ली ,23 फरवरी। जर्मनी के बीच वॉलीबाल स्टार्स कार्ला बोर्गर और जूलिया स्यूड ने कहा कि वे अगले महीने कतर में होने जा रहे टूर्नामेंट का बहिष्कार कर रहे हैं। इन खिलाडिय़ों का कहना है कि ये एकमात्र ऐसा देश है जहां प्लेयर्स को खेल के कोर्ट पर बिकिनी पहनने से मना किया जाता है।
एक जर्मन रेडियो स्टेशन के साथ बातचीत में कार्ला ने कहा, हम वहां अपना काम करेंगी, लेकिन हमें अपने काम के लिए जरूरी कपड़े पहनने से रोका जा रहा है। उन्होंने आगे कहा, यह शायद इकलौता देश और इकलौता टूर्नमेंट है जहां सरकार बता रही है कि हमें अपना काम कैसे करना चाहिए। हम इसकी आलोचना करते हैं।
कतर में वर्ल्ड टूर इवेंट की मेजबानी कर रहा है लेकिन कोर्ट पर कपड़ों को लेकर वहां काफी सख्त नियम बनाए गए हैं। इसी वजह से वर्ल्ड चैंपियनशिप सिल्वर मेडलिस्ट बॉर्गर और और उनकी डबल्स पार्टनर स्यूड ने इवेंट से हटने का फैसला किया है।
यह टूर्नमेंट मार्च में होना है। पहली बार दोहा में महिलाओं का वर्ल्ड टूर इवेंट हो रहा है। हालांकि इस शहर में पुरुषों के लिए वर्ल्ड टूर सात साल से हो रहा है। महिला खिलाडिय़ों को आमतौर पर पहने जाने वाली बिकीनी के स्थान पर शर्ट और लंबी पैंट पहनने को कहा गया है। फेडरेशन ऑफ इंटरनैशनल वॉलीबॉल ने इस नियम को मेजबान देश की संस्कृति और परंपराओं के लिए सम्मान कहा है।
कतर एक परंपरावादी इस्लामिक देश है जहां महिलाओं से परंपरागत रूप से कपड़े पहनने की उम्मीद की जाती है। हालांकि बड़ी संख्या में विदेशी कर्मचारी और टूरिज्म को बढ़ावा देने का अर्थ है कि इसका अनुपालन पूरी तरह से नहीं होता है। यहां महिलाओं को बिकीनी और कतर के स्थानीय लोगों को स्विमिंग पूल या कुछ प्राइवेट बीच पर देखना असामान्य नहीं है।
जर्मन वॉलीबॉल फेडरेशन ने खिलाडिय़ों के इस फैसले का समर्थन किया है। खिलाडिय़ों की चिंता यह भी है कि इस महीने में दोहा में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है जिससे खिलाडिय़ों को परेशानी हो सकती है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आजाद भारत में पहली बार चुनाव जीतने का मतलब चुनाव हारना है
Next: दो पक्षों की मारपीट में जमकर चले लाठी-डंडे और पत्थर, 6 घायल

Related Post

rns featured image new
  • खेल
  • राष्ट्रीय

बृजभूषण सिंह को अपनी ‘रक्षा’ के लिए हनुमान जी पर भरोसा, सुप्रीम कोर्ट को कहा धन्यवाद

RNS INDIA NEWS 06/05/2023 0
rns featured image new
  • खेल
  • राष्ट्रीय

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में हिस्सा लेंगे टॉप्स एथलीट

RNS INDIA NEWS 29/01/2023 0
rns featured image new
  • खेल
  • राष्ट्रीय

डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष के खिलाफ आरोपों की जांच के लिए निगरानी समिति की अध्यक्ष होगी मेरीकॉम

RNS INDIA NEWS 24/01/2023 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
  • राशिफल 21 जून
  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.