Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • दो पक्षों की मारपीट में जमकर चले लाठी-डंडे और पत्थर, 6 घायल
  • हरिद्वार

दो पक्षों की मारपीट में जमकर चले लाठी-डंडे और पत्थर, 6 घायल

RNS INDIA NEWS 23/02/2021
rns featured image new

रुडकी। दो पक्षों में कहासुनी होने पर मारपीट हो गई। इसके बाद दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे और पत्थर चले। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। मारपीट में दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए। तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। रामपुर निवासी शहजाद और इस्लाम नगर निवासी इस्तखार आलम पक्ष में पिछले सप्ताह कहासुनी हो गई थी। उस वक्त दोनों पक्षों में किसी तरह मामला निपट गया था। सोमवार रात में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से कई लोग लाठी-डंडों से लैस होकर एक दूसरे पर टूट पड़े। इस बीच धारदार हथियार और ईंट पत्थर फेंके गए। मारपीट होती देख क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने दोनों पक्षों को शांत कराने का प्रयास किया लेकिन मामला और बिगड़ता चला गया। मारपीट में इस्लाम नगर निवासी फरमान, यामीन, जैद और आसमा और रामपुर निवासी वसीम, शहजाद और उस्मान घायल हो गए। इस्तकार पक्ष का कहना है कि शहजाद पक्ष के बीस से अधिक लोगों ने घर में घुसकर मारपीट की। शहजाद पक्ष का कहना है कि इस्तखार पक्ष के लोगों ने परिवार के दो लोगों को बंधक बना लिया था। वह उन्हें छुड़ाने गए थे। इस दौरान उन्होंने परिजनों के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी खंगाल रही है।
सिविल लाइंस कोतवाली इंस्पेक्टर राजेश साह ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से मारपीट करने की तहरीर मिली है। घायलों का सिविल अस्पताल में उपचार कराया गया है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई थी लेकिन वह अपने घरों से फरार मिले। जांच के आधार पर दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गेम में बिकनी पहनने से रोका तो वॉलीबॉल खिलाडिय़ों ने टूर्नामेंट का ही कर दिया बॉयकॉट
Next: साइकिल सवार ने किया व्यापारियों से ठगी का प्रयास

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार एसएसपी ने सुनी जवानों की समस्याएं, 26 पुलिसकर्मी हुए सम्मानित

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

अमानतगढ़ फैक्ट्री फायरिंग कांड से जुड़ा बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

मंगलौर में एनएच किनारे खड़े बिजली के पोल हटेंगे, यातायात को मिलेगी राहत

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
  • राशिफल 21 जून
  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.