Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • यहाँ विद्यालय में छात्राएं कर रही अजीब हरकतें, शिक्षक परेशान
  • बागेश्वर

यहाँ विद्यालय में छात्राएं कर रही अजीब हरकतें, शिक्षक परेशान

RNS INDIA NEWS 08/12/2022
rns featured image new

बागेश्वर। उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में छात्राओं का अप्रत्याशित व्यवहार से शिक्षा विभाग भी हैरान है। कपकोट तहसील के उच्च हिमालयी क्षेत्र स्थित राजकीय इंटर कॉलेज खाती की छात्राएं चिल्लाने, रोने, नाचने और अजीब हरकतें कर रही हैं। इससे अभिभावक परेशान हैं। इसके चलते तीन छात्राओं ने विद्यालय जाना बंद कर दिया है। अभिभावक डॉक्टरी इलाज के अलावा स्थानीय स्तर पर भी उपचार करा रहे हैं। खाती के इंटर कॉलेज के अभिभावकों के अनुसार कक्षा नौ से 12 वीं तक की छात्राएं पिछले एक हफ्ते से बेहोश हो रही हैं। वह चिल्लाने लगती हैं और अजीब हरकतें करती हैं। नवंबर के अंतिम हफ्ते में दो छात्राएं बेहोश हुई। इसके बाद संख्या 15 तक पहुंच गई। मंगलवार को तीन छात्राएं फिर से अजीब हरकत करने लगी। एक अभिभावक पुत्री को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी घर में स्वस्थ्य रहती है। विद्यालय जाने पर वह अजीब हरकतें कर रही है। डाक्टरों को दिखाया और उन्होंने बताया कि वह मास हिस्टीरिया की शिकार हो सकती है। खाती के यामू सिंह, तारा सिंह, प्रकाश सिंह, चंचल सिह आदि ने बताया कि बालिकाओं को अस्पताल भी दिखाया गया। विद्यालय में पूजा का आयोजन भी किया गया। बावजूद कोई लाभ नहीं मिल रहा है। विद्यालय के शिक्षक भी परेशान हैं। मोबाइल के सिग्नल कम आते हैं। जिससे उच्चाधिकारियों को सूचना भी नहीं पहुंच पाती है। उन्होंने विद्यालय में स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने की मांग की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सड़क हादसे में पति-पत्नी व मासूम घायल
Next: शिक्षा विभाग और अजीम प्रेमजी फाउंडेशन ने संयुक्त तौर पर पुस्तक मेले का किया आयोजन

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

एक जुलाई तक कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण करेंगे क्रमिक अनशन

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

जनसुनवाई में 25 शिकायतें दर्ज, अधिकांश मामलों का मौके पर निस्तारण

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.