Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • और बदतर हुए हालात, गाजा में स्कूल-अस्पताल भी बंद
  • अंतरराष्ट्रीय

और बदतर हुए हालात, गाजा में स्कूल-अस्पताल भी बंद

RNS INDIA NEWS 20/05/2021
rns featured image new

लोगों को पीने के लिए पानी भी नसीब नहीं- पलायन शुरू

 

गाजा सिटी। अल-अक्सा मस्जिद कंपाउंड में इस्राइली पुलिस और फलस्तीनियों के बीच शुरू झड़पों के बाद इस्राइल के लिए अब दो मोर्चों पर संघर्ष छिड़ गया है। एक तरफ, हमास द्वारा इस्राइली शहरों को रॉकेट से निशाना बनाने व इस्राइल ने गाजा पट्टी पर हवाई हमलों के चलते आसमान पर मिसाइलों की जंग जारी है। ताजा हमलों में यहां 6 लोग मारे गए। इस्राइली सेना ने कहा, हमने हमास शासित क्षेत्र से रॉकेट दागने के बीच कई आतंकी ठिकाने उड़ाए हैं। नौ दिनों से जारी जंग में गाजा क्षेत्र के सीवेज पाइप टूटने से सड़कों पर मल बह रहा है, अस्पताल व स्कूल बंद हैं और हजारों लोग विस्थापित हो गए हैं। हालात इतने खराब हैं कि गाजा में एकमात्र कोरोना परीक्षण लैब तबाह है, गलियों में मल बह रहा है और आठ लाख लोगों को पेयजल देने वाले पाइप तोड़ दिए गए हैं। यहां सीवेज सिस्टम नष्ट है और ढाई लाख लोगों को ताजा पानी देने वाला संयंत्र बंद है।
गाजा में 17 अस्पताल-क्लीनिक क्षतिग्रस्त हैं जिससे 20 लाख लोग मानवीय संकट के दौर में है। यहां 6 लाख छात्र स्कूल छोड़ चुके हैं और करीब 72,000 लोग घरों से पलायन कर गए हैं। यहां अब तक 63 बच्चों व 36 महिलाओं समेत 219 फलस्तीनी मारे गए हैं जबकि 12 इस्राइली भी हमास के रॉकेट हमलों में मारे जा चुके हैं। लेकिन अब तक युद्धविराम के संकेत नहीं हैं।
इस्राइली हमले में गाजा का अल-अस्टल परिवार का 40 सदस्यों का घर भी मलबे में तब्दील हो गया है, हालांकि हमले से पांच मिनट पहले मिली सूचना के कारण सभी घर से भागकर बच गए। वहीं इस्राइली सेना ने कहा कि उसने बुधवार को खान यूनिस और राफा के शहरों के आसपास हमास के आतंकी ठिकानों पर हमले किए, जिसमें 52 विमानों ने 25 मिनट के भीतर 40 भूमिगत लक्ष्यों को निशाना बनाया।
गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि इन हमलों में एक महिला की मौत हो गई और आठ लोग घायल हो गए। हमास संचालित अल-अक्सा रेडियो ने कहा, गाजा हवाई हमलों में उसका एक पत्रकार मारा गया। शिफा अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि तड़के पांच शव लाए गए। इनमें दो लोग इमारत पर हुए मिसाइल हमले में मारे गए थे।
सुरक्षा परिषद के मौजूदा अध्यक्ष झांग जू ने कहा कि परिषद में फ्रांस ने इस्राइल-गाजा में युद्धविराम के लिए प्रस्ताव पारित करने का आग्रह किया है। लेकिन अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र को हिंसा रोकने का आह्वान करने वाला बयान जारी करने से रोक दिया। हालांकि अमेरिका ने युद्धविराम की अपील की है।
इस बीच, यूरोपीय संघ और हंगरी के एक सदस्य को छोड़कर सभी ने आपात बैठक में युद्धविराम की अपील की। उन्होंने हमास के रॉकेट हमलों की निंदा करते हुए इस्राइल के आत्मरक्षा अधिकार का समर्थन किया। हालांकि उन्होंने भी युद्धविराम तत्काल लागू करने की मांग की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गोल्डन कार्ड से नहीं मिल रहा कोरोना का ईलाज
Next: मेडिकल कॉलेज आउटसोर्सिंग स्वास्थ्य कर्मचारियों की संविदा पर नियुक्ति व अन्य मांगों को लेकर काली पट्टी बांध सांकेतिक विरोध जारी

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ताकुला ब्लॉक की समस्याओं को लेकर प्रधान संगठन ने सौंपा ज्ञापन
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा
  • बाड़ेछीना के पास खाई में गिरी बोलेरो, 11 लोग घायल
  • पर्यटन स्वरोजगार और होम स्टे योजनाओं के 42 आवेदन स्वीकृत
  • माहवारी स्वास्थ्य पर ग्रामीण महिलाओं और किशोरियों से किया संवाद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.