Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • मेडिकल कॉलेज आउटसोर्सिंग स्वास्थ्य कर्मचारियों की संविदा पर नियुक्ति व अन्य मांगों को लेकर काली पट्टी बांध सांकेतिक विरोध जारी
  • अल्मोड़ा

मेडिकल कॉलेज आउटसोर्सिंग स्वास्थ्य कर्मचारियों की संविदा पर नियुक्ति व अन्य मांगों को लेकर काली पट्टी बांध सांकेतिक विरोध जारी

RNS INDIA NEWS 20/05/2021
IMG-20210520-WA0001.jpg

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में कोरोना मरीजों की देखभाल में लगे और ग्राउंड जीरो पर कार्यरत स्वास्थ्य कर्मचारियों ने 11 तारीख से काला फीता बांध कर काम करना शुरू किया है। लगातार 10 दिनों से सभी आउटसोर्सिंग स्वास्थ्य कर्मचारी काली पट्टी बांध कर ही कार्य कर रहे हैं। आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का इसके पीछे यह तर्क है कि उन्हें पिछले 2 महीने से वेतन नहीं मिला है व उनका कोई जीवन बीमा भी नहीं है और उन्होंने सीएम तीरथ सिंह रावत के 10 तारीख को अल्मोड़ा आने पर उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया और ज्ञापन भी दिया। ज्ञापन के माध्यम से स्वास्थ्य कर्मियों ने समय पर वेतन ना मिलने की शिकायत की। उन्होंने बताया की उनका AVSM आउटसोर्सिंग कंपनी, पीआरडी व उपनल के जरिए मेडीकल कालेज अल्मोड़ा में विभिन्न पदों पर चयन हुआ। लगातार एक साल से सभी कर्मचारी दिन रात कार्य कर रहे हैं परंतु कर्मचारियों का कोई जीवन बीमा नही हुआ है और समय पर वेतन ना मिलने से उन्हें कई समस्याओं से भी गुजरना पड़ता है। कर्मचारियों ने वेतनमान को बढ़ाने, जीवन बीमा करने और अपनी नियुक्ति को विभागीय तौर पर संविदा में करने को कहा है।

स्टाफ नर्स शिवानी जोशी ने कहा की स्टाफ की पहले से ही कमी है तो इसलिए हम सांकेतिक विरोध करते हुए काली पट्टी बांध कर काम कर रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया की जब तक उनकी मांगे मान नहीं ली जाती हैं वह इसी प्रकार से अपना विरोध करेंगे और सभी मरीजों की सेवा भी करेंगे। उन्होंने बताया की उन्हें अब विभिन्न राजनैतिक दलों के नेताओ और समाजसेवियों का भी सहयोग प्राप्त हो रहा है। उन्होंने सभी स्वास्थ्य कर्मियों का बीमा करने और सभी विभागीय तौर पर संविदा में नियुक्त करने की मांग भी की है।

लगातार 10 दिनों से काला फीता बांध कर काम करने वालों में रजनीश तिवारी, आशीष तिवारी, नेहा कनवाल, कृतिका वर्मा, गीता वर्मा, अर्चना रौतेला, गीता कर्मियाल, कामेश गोस्वामी, हिमांशु जोशी, गौरव कुमार, वंदना चौङीया, पूजा दीक्षित, सागर फर्तियाल, कमलेश मिश्रा, पूजा फुलरा, रेनु सतवाल, एकता, दीपिका, शिवानी जोशी, सुष्मिता, किशन चन्द्रा, वंदना लुईस, सुरेश राम, दीक्षा, कृतिका, चेतन पंत, सुमन शैली, अनुभा, हेमा, मनोज, रवीना, लीला, सुप्रिया आदि सभी आउटसोर्सिंग कर्मचारी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: और बदतर हुए हालात, गाजा में स्कूल-अस्पताल भी बंद
Next: कोरोना अपडेट उत्तराखंड: आज आए 3658 नए मामले, रिकॉर्ड 8006 लोगों ने जीती कोरोना से जंग

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कसार देवी में ‘जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ, लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.