Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • घर में घुसकर परिवार पर हमला, हवाई फायरिंग की
  • हरिद्वार

घर में घुसकर परिवार पर हमला, हवाई फायरिंग की

RNS INDIA NEWS 22/05/2021
rns featured image new

रुडकी। जहाजगढ़ गांव में कई हमलावरों ने घर में घुसकर एक परिवार पर हमला कर दिया। कई राउंड हवाई फायरिंग भी की। ग्रामीणों को इकट्ठा होता देख हमलावर धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने चार युवकों को नामजद कर अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना की वीडियो भी वायरल हुई है। जहाजगढ़ गांव में शुक्रवार शाम को लोग अपने घरों के बाहर बैठे थे। इसी बीच कुछ युवक अलग-अलग बाइकों पर सवार होकर हथियार लेकर गांव पहुंच गए। इन युवकों ने सचिन पुत्र भजनलाल के घर पर धावा बोलते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। हमलावर तमंचे लहराते हुए युवक के साथ मारपीट करने लगे। ग्रामीणों को इकट्ठा होते देख हमलावरों ने हवाई फायर करनी शुरू कर दी। हमलावरों ने पीडि़त पक्ष के लोगों को धमकाना शुरू कर दिया। इस घटना की वीडियो भी वायरल हुआ है। हमलावर बेखौफ होकर अपनी बाइकों पर बैठकर निकल गए। सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची। पुलिस ने पीडि़त पक्ष से मामले की जानकारी ली। तहरीर देकर के आधार पर भिस्तीपुर गांव के काका, मोहित, रोहित, अक्षित व अन्य अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ऑनलाइन कैरम बोर्ड खरीदना पड़ा भारी
Next: लोडर की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टोल के पास रास्ता बंद करने पर भड़के विधायक फुरकान

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के मामले में तीन के खिलाफ केस

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.