Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • जिसे दी घर की देखरेख की जिम्मेदारी उसी ने की चोरी
  • ऊधम सिंह नगर

जिसे दी घर की देखरेख की जिम्मेदारी उसी ने की चोरी

RNS INDIA NEWS 05/04/2021
rns featured image new

काशीपुर। दपंति ने जिस परिचित को घर की देखरेख की जिम्मेदारी दी थी उसी ने नशे की लत के चलते अपने दो साथियों के साथ मिलकर अलमारी से नगदी और जेवरात चोरी कर लिये। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 12 तोले सोने के जेवरात बरामद कर लिए हैं। रविवार को एएसपी प्रमोद कुमार ने कोतवाली में घटना का खुलासा किया। बताया कि टांडा उज्जैन चौकी क्षेत्र के गुरुनानक कॉलोनी निवासी जसपाल सिंह 22 मार्च को पत्नी कुलवंत कौर के साथ रिश्तेदारी में राजपुरा, पटियाला (पंजाब) गये थे। उन्होंने घर की देखरेख की जिम्मेदारी अपने परिचित कुंडेश्वरी रोड निवासी हरदेव सिंह पुत्र निर्मल सिंह को दी थी। 29 मार्च को जब वह घर वापस आए तो अलमारी से जेवरात और नगदी गायब थी। जबकि घर का कोई ताला नहीं टूटा हुआ था। जसपाल ने हरदेव पर चोरी का शक जताया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया था।
कोतवाल संजय पाठक की अगुवाई में मामले के खुलासे के लिए दो टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने कई संदिग्धों से पूछताछ कर हरदेव को दबोच लिया। सख्ती से पूछताछ में हरदेव ने बताया कि वह नशे का आदी है। नशे की जरूरत को पूरा करने के लिये उसने अपने दो साथी मोहल्ला शिवनगर निवासी राम सिंह पुत्र सोहन लाल और मनोज पुत्र हरिकिशन के साथ मिलकर चोरी की थी। इस पर पुलिस ने दो अन्य को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गये आरोपियों की निशानदेही पर सोने का एक हार, दो कंगन, चार अंगूठी, एक जोड़ी झुमकी कुल 12 तोले सोने के जेवरात बरामद कर लिए हैं।
पुलिस टीम में ये रहे शामिल: प्रभारी निरीक्षक संजय पाठक, एसएसआई देवेंद्र गौरव, एसआई जितेंद्र कुमार, एसआई ओमप्रकाश, हेड कांस्टेबल सुरेश मिश्रा, कांस्टेबल भुवनेश्वर सिंह, जगमोहन सिंह, देवानंद।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्तार अंसारी आठ अप्रैल से पहले बांदा जेल में होंगे शिफ्ट, पंजाब सरकार ने भेजा हैंडओवर का पत्र
Next: गेहूं के खेत में लगी आग, ट्रैक्टर से खेत जोतकर बुझाई आग

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मृतक के फर्जी हस्ताक्षर से मकान-दुकानें हड़पने की कोशिश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नशे में ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों पर होगी सख्त कार्रवाई

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
  • केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग
  • मृतक के फर्जी हस्ताक्षर से मकान-दुकानें हड़पने की कोशिश
  • आयरिश पुल के निकट मिले युवक के शव के मामले में मुकदमा दर्ज
  • उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.