Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • गाजर का हलवा खाने के बाद नौ लोग बीमार
  • हरिद्वार

गाजर का हलवा खाने के बाद नौ लोग बीमार

RNS INDIA NEWS 21/01/2021
rns featured image new

भगवानपुर। भगवानपुर के मक्खनपुर गांव में गाजर का हलवा खाने के बाद एक ही परिवार के नौ लोग बीमार हो गए। स्वास्थ्य विभाग और पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। सभी की हालत खतरे से बाहर है। गाजर का हवला कस्बे की एक दुकान से मंगवाया गया था। हसीन निवासी मक्खनपुर को गुरुवार को दुबई जाना था। जिसके चलते बुधवार को हसीन के घर में एक कार्यक्रम रखा गया। जिसमें उसके रिश्तेदार सहारनपुर और रायवाला से 25 वर्षीय रुबीना,18 वर्षीय जैनब,17 वर्षीय साबिया,15 वर्षीय वली, 50 वर्षीय बाबू और 45 वर्षीय शानो मिलने के लिए गांव मक्खनपुर आए थे। मेहमानों की खातिरदारी करने के लिए बुधवार शाम को कस्बे की एक दुकान से गाजर का हलवा मंगाया गया। परिवार के 7 वर्षीय फरहान, 27 वर्षीय हसीन, 25 वर्षीय मोहसिन ने रिश्तेदारों के साथ गाजर का हलवा खाया। जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई। गुरुवार सुबह परिवार के सदस्यों के न उठ पाने पर आसपास के लोगों ने मामले की जानकारी लेकर भगवानपुर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर 108 सेवा की मदद से बेसुध पड़े सभी 9 लोगों को कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। भगवानपुर थाना प्रभारी पीडी भट्ट ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका उपचार किया जा रहा है। बताया कि जिस दुकान से हलवा खरीदा गया है उसकी जानकारी जुटाई जा रही है, वहां से सैंपल लिए जाएंगे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. विक्रांत सिरोही ने बताया कि सभी लोगों को उपचार दिया जा रहा है। सभी की हालत सामान्य है। उन्होंने बताया कि फूड प्वाइजनिंग की आशंका है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रामलला के गर्भ गृह स्थल पर नींव निर्माण शुरू
Next: कोरोना वैक्सीनेशन के दूसरे चरण में पीएम मोदी लगवाएंगे टीका

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.