Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • कोरोना वैक्सीनेशन के दूसरे चरण में पीएम मोदी लगवाएंगे टीका
  • राष्ट्रीय

कोरोना वैक्सीनेशन के दूसरे चरण में पीएम मोदी लगवाएंगे टीका

RNS INDIA NEWS 21/01/2021
rns featured image new

नई दिल्ली(आरएनएस)। कोरोना वैक्सीनेशन के दूसरे चरण में 50 साल के उम्र के व्यक्तियों को वैक्सीन लगाया जाएगा। इस दूसरे चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सभी मुख्यमंत्री को कोरोना का टीका लगेगा। दरअसल, वैक्सीन पर मुख्यमंत्रियों की बैठक में पीएम मोदी ने कहा था कि घबराने की जरूरत नहीं है। दूसरे फेज में उन सभी को वैक्सीन दी जाएगी, जो भी 50 साल से ऊपर होंगे। ऐसे सभी सांसद और विधायक व मंत्री जो भी 50 साल से ऊपर हैं उन्हें दूसरे चरण में कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। वहीं यह भी बताया जा रहा है कि आम लोगों में वैक्सीन के प्रति भरोसा कायम करने के लिए पीएम मोदी और मुख्यमंत्रियों समेत तमाम नेता भी वैक्सीन लगवाएंगे। कोरोना टीकाकरण अभियान के दूसरे चरण में ज्यादातर नेताओं को कोरोना की वैक्सीन लग जाएगी। ऐसा इसलिए क्योंकि दूसरे चरण के लिए जो आयु वर्ग निर्धारित किया गया है उसमें देश के 75 फीसदी सांसद, भारत सरकार के 95 फीसदी से ज्यादा कैबिनेट मंत्री, 76 फीसदी से ज्यादा राज्यों के मुख्यमंत्री और करीब 82 फीसदी राज्य मंत्री कवर हो सकते हैं। हालांकि कोरोना टीकाकरण का दूसरा चरण कब शुरू होगा, इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। केंद्र सरकार की ओर से बताया गया है कि किस सेशन में कौन-सी वैक्सीन दी जानी है, ये पूरी तरह से राज्य सरकार पर निर्भर है। अभी तक उत्तर प्रदेश, राजस्थान जैसे राज्य हैं, जहां लक्ष्य को तेजी से पूरा किया जा रहा है। वहीं, दिल्ली, पंजाब समेत कई ऐसे राज्य हैं, जहां स्वास्थ्यकर्मी अभी टीका लगाने से बच रहे हैं। ऐसे कर्मियों की अब काउंसलिंग की जाएगी। भारत में अबतक कोरोना वैक्सीन की दो वैक्सीन को मंजूरी मिली है, कोविशील्ड और कोवैक्सीन। इसके अलावा चार वैक्सीन पर काम चल रहा है और बीते दिन ही एक नेसल वैक्सीन के ट्रायल की मंजूरी मिली थी। अगर भारत में कोरोना वायरस के असर को देखा जाए तो अब ये कम होता जा रहा है। करीब आठ महीने के बाद मौत का आंकड़ा कम हुआ है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गाजर का हलवा खाने के बाद नौ लोग बीमार
Next: लूट का विरोध करने पर 85 वर्षीय पुजारी की हत्या

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.