Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • गढ़वाली फिल्म थोकदार का हुआ पोस्टर लांच
  • देहरादून

गढ़वाली फिल्म थोकदार का हुआ पोस्टर लांच

RNS INDIA NEWS 24/08/2022
rns featured image new

ऋषिकेश।  गढ़वाली फिल्म थोकदार के प्रमोशन के लिए अंतरराष्ट्रीय गढ़वाल महासभा ने फिल्म का पोस्टर लांच किया। यह फिल्म 26 अगस्त से ऋषिकेश के रामा पैलेस थियेटर में प्रदर्शित होगी। मंगलवार को देहरादून रोड स्थित अंतरराष्ट्रीय गढ़वाल महासभा के कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में कलाकारों की मौजूदगी में फिल्म का पोस्टर लांच किया गया। महासभा के अध्यक्ष डॉ. राजे नेगी ने कहा कि थोकदार फिल्म के देहरादून एवं कोटद्वार में जबरदस्त हिट होने से गढ़वाली फिल्मों के फिर से सुनहरे दौर की शुरुआत हो गई है। उन्हें पूरा विश्वास है कि यहां भी फिल्म जबरदस्त सफलता हासिल करेगी। कहा कि आगामी 26 अगस्त से फिल्म का एक शो रोजाना सुबह रामा पैलेस में प्रदर्शित होगा। समाजसेवी रघुवीर मिंटू चौहान ने कहा कि लोक संस्कृति को बढ़ावा देना ही इस फिल्म का उद्देश्य है। फिल्म के लेखक निर्देशक देबू रावत ने कहा कि इस फिल्म में शानदार गीत संगीत, बेजोड़ कहानी और टिहरी के जौनपुर थत्यूड़ आदि खूबसूरत स्थलों को दिखाया गया है। यह फिल्म बुराई पर अच्छाई की जीत और मां-बाप के औलाद को दिए संस्कारों की सीख देती है। फिल्म में तमाम कलाकारों ने अपने शानदार अभिनय की छाप छोड़ी है। मौके पर फिल्म के अभिनेता राजेश मालगुडी, विलेन का किरदार निभाने वाले पन्नू गुसाईं, अभिनेता रणवीर चौहान, अभिनेत्री शिवानी भंडारी, इंदु भट्ट, सुषमा व्यास, प्रदीप नैथानी, गायक लेखराज भंडारी, महासभा के महासचिव उत्तम सिंह असवाल, अंजली वर्मा आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: युवक को रोडवेज बस में जहरखुरानी गिरोह ने बनाया शिकार
Next: सेब से भरा लोडर गहरी खाई में गिरने से चालक की मौत, एक घायल

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
  • धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.