Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • गंगनहर में कूदकर महिला ने दी जान
  • हरिद्वार

गंगनहर में कूदकर महिला ने दी जान

RNS INDIA NEWS 16/04/2021
rns featured image new

रुडकी। मौहम्मदपुर जट पावर हाउस के समीप शुक्रवार दोपहर गंगनहर में एक महिला ने छलांग लगा दी। जिसके बाद आस-पास मौजूद ग्रामीणों ने महिला को गंगनहर से बाहर निकाल लिया। लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। नारसन हाईवे से कुछ ही दूर मोहम्मदपुर जट पावर हाउस के समीप गंगनहर के पास एक महिला घूम रही थी। कुछ देर बाद ही महिला ने अचानक से गंग नहर में छलांग लगा दी। आसपास कृषि कार्य में जुटे ग्रामीणों ने महिला को गंगनहर में छलांग लगाते हुए देख लिया। जिसके बाद कुछ ग्रामीणों ने हौसला दिखाते हुए गंगनहर में छलांग लगा दी और महिला को गंगनहर से बाहर निकाल लिया। लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। उसकी पानी में डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। नारसन चौकी इंचार्ज लक्ष्मण सिंह कुंवर ने बताया कि गंग नहर में कूदकर जान देने वाली महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। महिला की उम्र 45 वर्ष के लगभग थी। हाथ पर अमरकली नाम गुदवाया हुआ है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में भी बोर्ड परीक्षाएं हो सकती हैं स्थगित
Next: पुलिसकर्मी नशे में बजा रहे थे डीजे, मना करने पर कर डाली मारपीट

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरेला केवल एक लोक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति आस्था, कृतज्ञता और संरक्षण का प्रतीक: सतपाल महाराज

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.