Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • उत्तराखंड में भी बोर्ड परीक्षाएं हो सकती हैं स्थगित
  • देहरादून

उत्तराखंड में भी बोर्ड परीक्षाएं हो सकती हैं स्थगित

RNS INDIA NEWS 16/04/2021
Breaking badi khabar.jpg

छात्रों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : अरविंद पांडे

 

देहरादून। उत्तराखंड में कोरेाना संक्रमण नियंत्रित न होने पर राज्य बोर्ड की परीक्षाएं भी स्थगित की जा सकती है। शुक्रवार को शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने इसके संकेत दिए। उन्होंने कहा कि छात्रों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस विषय पर सीएम तीरथ सिंह रावत से विचार विमर्श किया जाएगा। कैबिनेट में विचार विमर्श के बाद ही इस पर अंतिम निर्णय किया जाएगा। फिलहाल बोर्ड परीक्षाओं का चार मई से प्रस्तावित कार्यक्रम यथावत है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए सरकार ने बीते रोज कुछ और कड़े प्रतिबंध लगा दिए हैं। पूरे राज्य में नाईट कर्फ्यू लगाया जा चुका है। साथ ही कोचिंग सेंटरों केा अग्रिम आदेशों तक बंद कर दिया गया है।
सरकार की नई कोरोना एसओपी ने शिक्षा विभाग को भावी रणनीति पर सोचने को मजबूत किया है। विभाग के भी कई अधिकारी इस समय बीमार चल रहे हैं। शिक्षा मंत्री ने कहा कि कोरोना और शिक्षा को लेकर सभी पहलुओं पर विचार किया जा रहा है। राज्य सरकार कोविड 19 के लिए केंद्र सरकार से तय मानकों का पालन कर रही है। बोर्ड परीक्षाओं अभी तो बदलाव का प्रस्ताव नहीं है, लेकिन जिस प्रकार हालात बदल रहे हैं, उसे देखते हुए सीएम के साथ विचार विमर्श किया जाएगा।

और जिलों में भी स्कूलों में हो सकती है छुट्टी: कोरोना के सर्वाधिक केस आने की वजह सरकार ने वर्तमान में हरिद्वार के संपूर्ण स्कूलों में तीस अप्रैल तक छुट्टी की हुई है। देहरादून में कालसी और चकराता को छोडक़र सारे स्कूल बंद हैं। जबकि नैनीताल में हल्द्वानी नगर निगम और नैनीताल नगर पालिका क्षेत्र के सभी स्कूल में 30 अप्रैल तक अवकाश है। केवल बोर्ड इम्तहान वाली कक्षा 10 और 12 वीं के संचालन की अनुमति है। शिक्षा मंत्री ने कहा कहा कि फिलहाल इन तीन जिलों में ही कोरेाना का संक्रमण सबसे ज्यादा है। इसलिए यहां स्कूल बंद किए गए है। यदि कोरोना और जिलों में भी इसीप्रकार फैलता है तो वहां भी स्कूलों को बंद किया जाएगा। सरकार के लिए छात्रों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हाईकोर्ट के आदेश के बाद स्टाफ नर्सों की भर्ती परीक्षा स्थगित
Next: गंगनहर में कूदकर महिला ने दी जान

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

ऑल इंडिया मेयर काउंसिल की बैठक में 60 मेयरों के पहुंचने की उम्मीद

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

प्रारंभिक बाल विकास को मजबूत बनाने के लिए महिला सशक्तिकरण विभाग और दोस्त लर्निंग फाउंडेशन के बीच समझौता

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-01 at 15.25.57_11zon
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने 276 नवचयनित अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ऑल इंडिया मेयर काउंसिल की बैठक में 60 मेयरों के पहुंचने की उम्मीद
  • यूकेडी के संगठन विस्तार पर जोर, भुवन चंद्र बने जिला उपाध्यक्ष
  • गूल में बरातघर का गंदा पानी और अपशिष्ट डालने से काश्तकारों में रोष
  • राहुल गांधी की जनसभा के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, यशपाल आर्य ने किया जनसंपर्क
  • ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान के तहत पांच दिवसीय कार्यक्रम शुरू
  • द्वाराहाट पुलिस ने गुमशुदा युवक को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.