Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • गंगा सप्तमी पर मुख्यमंत्री ने परिवार सहित हरकी पैड़ी पर किया गंगा पूजन
  • हरिद्वार

गंगा सप्तमी पर मुख्यमंत्री ने परिवार सहित हरकी पैड़ी पर किया गंगा पूजन

RNS INDIA NEWS 08/05/2022
rns featured image new

हरिद्वार।  गंगा सप्तमी के अवसर पर श्री गंगा सभा द्वारा हरकी पैड़ी पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परिवार सहित गंगा पूजन कर देश प्रदेश की सुख-समृद्धि तथा खुशहाली की प्रार्थना की। गंगा जन्मोत्सव गंगा सप्तमी के अवसर पर रविवार को हरकी पैड़ी की प्रबंधकारिणी संस्था श्रीगंगा सभा द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी परिवार सहित शामिल हुए और गंगा पूजन आरती कर मां गंगा का आशीर्वाद लिया।

कार्यक्रम में पहुंचने पर गंगा सभा अध्यक्ष प्रदीप झा, महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मां गंगा जन्मोत्सव के अवसर पर मां गंगा से देश प्रदेश की खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि मां गंगा की कृपा से दो साल बाद हो रही चारधाम यात्रा सकुशल संपन्न होगी और प्रदेश के विकास की गति तेज होगी। गंगा सभा अध्यक्ष प्रदीप झा एवं महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने कहा कि वैशाख शुक्ल की सप्तमी के दिन मां गंगा का जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस दिन मा गंगा ब्रह्म लोक से ब्रह्मा जी के कमण्डल से निकलकर, भगवान विष्णु के चरणों को धोती हुई, भगवान आशुतोष की जटाओं में आई थी।

इस अवसर पर जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा.योगेन्द्र सिंह रावत, अपर जिलाधिकारी पी.एल0.शाह, सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष डा.जयपाल सिंह चौहान, मीडिया प्रभारी लव शर्मा, श्री गंगा सभा अध्यक्ष प्रदीप झा, महामंत्री तन्मय वशिष्ठ, नितिन गौतम, उज्जवल पंडित, पुजारी अमित शास्त्री सहित सम्बन्धित अधिकारीगण एवं पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गोकशी के लिए ले जाई जा रही तीन गाय के साथ एक गिरफ्तार
Next: पोस्टकार्ड हस्ताक्षर अभियान चलाया

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्म की आड़ में लोगों को गुमराह करने के आरोप में 21 लोग पकड़े

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.