Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • गंगा पार टापू पर राजस्थान का युवक रातभर फंसा रहा
  • देहरादून

गंगा पार टापू पर राजस्थान का युवक रातभर फंसा रहा

RNS INDIA NEWS 14/05/2022
rns featured image new

ऋषिकेश।  मुनिकीरेती थाना क्षेत्र के अंतर्गत दयानंद आश्रम के सामने गंगा पार राजस्थान का एक युवक रातभर टापू पर फंसा रहा। सुबह सूचना मिलने जल पुलिस मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे तक रेक्स्यू चलाकर टापू में फंसे युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। मुनिकीरेती थाना पुलिस के मुताबिक शुक्रवार सुबह साढ़े छह बजे ऋषिकेश मंडी समिति अध्यक्ष विनोद कुकरेती ने पुलिस को सूचना देकर बताया कि वे मॉर्निंग वॉक पर आस्थापथ पर घूम रहे थे। दयानंद आश्रम के पास पहुंचे तो गंगा पार पौड़ी की तरफ एक व्यक्ति टापू में फंसा दिखा, जो मदद के आवाज लगा रहा था। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और जल पुलिस को रेक्स्यू के लिए बुलाया गया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद राफ्ट के सहारे जल पुलिस के जवानों ने युवक को टापू से सुरक्षित निकाला। मुनिकीरेती थाना निरीक्षक रितेश साह ने बताया कि करीब नौ घंटे तक युवक अकेले टापू पर बैठा रहा। पूछताछ में उसने अपना नाम भीम सिंह (27) पुत्र बलवंत सिंह निवासी ग्राम, अवलोम जिला जोधपुर, राजस्थान बताया। युवक ने बताया कि गुरुवार रात आठ बजे वह गंगा किनारे घूम रहा था। अचानक गंगा जलस्तर बढ़ गया और उसका पैर पानी में फिसल गया। किसी तरह तैरकर वह एक पत्थर के ऊपर चढ़ गया। पानी का बहाव तेज होने के कारण वह वापस लौटने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। जिस वजह से पूरी रात टापू पर फंसा रहा। टीम में जल पुलिस के जवान सुभाष ध्यानी, विदेश चौहान, पुष्कर रावत, महेंद्र चौधरी, स्थानीय रिवर गाइड राहुल शामिल रहे।

आदिवासी युवक को डूबने से बचाया
त्रिवेणीघाट पर स्नान करते समय इंदौर का एक आदिवासी युवक गंगा के तेज बहाव में बहने लगा। घाट पर मौजूद आपदा राहत दल की टीम ने रेस्क्यू कर युवक को पानी से निकाल लिया। त्रिवेणीघाट चौकी प्रभारी जगत सिंह ने बताया कि शुक्रवार को आदिवासी युवक मुकेश मसार पुत्र कल मसार निवासी तहसील देवपालपुर, जिला इंदौर त्रिवेणीघाट पर स्नान कर रहा था। इसी दौरान तेज बहाव में आकर बहने लगा। जिसे आपदा दल की टीम ने रेक्स्यू कर बचा लिया। टीम में हरीश गुसाईं, विनोद सेमवाल शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वीकेंड पर नहीं चलेंगे बदरीनाथ हाईवे पर भारी वाहन
Next: ग्रीनकार्ड और फोटोमैट्रिक पंजीकरण के लिए उमड़ रही भीड़

Related Post

IMG-20260701-WA0004
  • देहरादून

डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • 4 जुलाई को मल्ला महल में होगा जनपद स्तरीय सेवा सप्ताह का मुख्य कार्यक्रम, तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा
  • वीबी जीरामजी योजना का शुभारंभ, ग्राम पंचायतों की भागीदारी को मजबूत बनाना लक्ष्य
  • स्टाम्प शुल्क चोरी के 18 मामलों में 24.33 लाख की शास्ति, 8.32 लाख रुपये जमा
  • डॉक्टरों के तबादलों के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, फूंका पुतला
  • जनपद के छह स्थानों पर मानसून आपदा मॉक ड्रिल, विभागों की तैयारियों को परखा
  • राशिफल 02 जुलाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.