Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • गंगा में राफ्ट पलटने से हरियाणा की युवती की मौत
  • देहरादून

गंगा में राफ्ट पलटने से हरियाणा की युवती की मौत

RNS INDIA NEWS 12/03/2023
rns featured image new

ऋषिकेश। मुनिकीरेती थाना क्षेत्र में गंगा में अचानक राफ्ट के पलटने से उसमें सवार हरियाणा की एक पर्यटक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवती हरियाणा के लक्ष्मीनगर की निवासी बताई जा रही है। मुनिकीरेती पुलिस के मुताबिक वीकेंड पर रूपा कुमारी (28) पुत्री दिनेश्वर सिंह निवासी लक्ष्मीनगर, अंबाला, हरियाणा अपने भाई आदित्य समेत पांच सदस्यीय दल के साथ तीर्थनगरी ऋषिकेश घूमने आयी थी। सभी एक दिन पहले मोहन चट्टी स्थित एक कैंप में रुके थे। रविवार को राफ्टिंग के लिए निकले। बताया जा रहा है कि सभी ने राफ्टिंग के रोमांच का लुत्फ उठाने के लिए ब्रह्मपुरी से राफ्टिंग शुरू की। इसी बीच गंगा में राफ्ट जैसे ही गोल्फ कोर्स रैपिड से गुजरी, तभी पानी की तेज धार में बेकाबू होकर अचानक राफ्ट पलट गई, इससे रूपा गंगा में गिर गई। घटना से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में भाई आदित्य और अन्य लोगों ने रेस्क्यू कर रूपा को बड़ी मुश्किल से पानी से बाहर निकाला। बेहोशी की हालत में उसे तत्काल निजी वाहन के जरिए एम्स ऋषिकेश लेकर पहुंचे। जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुनिकीरेती थाना प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि रूपा एक निजी दवा कंपनी में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव थी। बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गंगनहर में डूब कर लापता हुए युवक के दोस्तों से पुलिस ने की पूछताछ
Next: चोरी के सामान के साथ युवक गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ताकुला ब्लॉक की समस्याओं को लेकर प्रधान संगठन ने सौंपा ज्ञापन
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा
  • बाड़ेछीना के पास खाई में गिरी बोलेरो, 11 लोग घायल
  • पर्यटन स्वरोजगार और होम स्टे योजनाओं के 42 आवेदन स्वीकृत
  • माहवारी स्वास्थ्य पर ग्रामीण महिलाओं और किशोरियों से किया संवाद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.