Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • गंगा में डूब रहे युवक को रेस्क्यू टीम ने बचाया
  • देहरादून

गंगा में डूब रहे युवक को रेस्क्यू टीम ने बचाया

RNS INDIA NEWS 07/12/2020
rns featured image new

ऋषिकेश। मुनिकीरेती थाना क्षेत्र में गंगा को पार करने का शौक एक युवक को भारी पड़ा। पानी के तेज बहाव में आकर डूब रहे युवक को जल पुलिस ने बोट संचालकों की मदद से रेस्क्यू कर सुरक्षित बचा लिया। पुलिस के मुताबिक रविवार दोपहर योग निकेतन, स्वर्गाश्रम में योग की शिक्षा ले रहे समस्तीपुर, बिहार के विश्वनाथ आनंद (20)वर्ष पुत्र जगदीश माझी गंगा पार कर रहा था। स्वर्गाश्रम घाट पर कपड़े उतारने के बाद वह गंगा में उतर गया और तैरकर गंगा पार करने लगा। आधी गंगा पार करने के बाद उसे थकान हुई और शरीर पर संतुलन खोने से वह पानी के तेज बहाव में आकर डूबने लगा। खुद को संकट में देख उसने मदद के लिए शोर मचाया। शोर सुनकर सतर्क हुए लोगों ने जल पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर जल पुलिस के जवान सुभाष ध्यानी, गजपाल सिंह, पियूष चौहान, पुष्कर सिंह और विदेश चौहान रेस्क्यू के लिए पहुंचे। युवक को आधी गंगा के बीच देख उन्होंने मोटर बोट कांट्रेक्टर्स की बोट ली और गंगा के बीच पहुंचे जहां राहत बचाव कर पानी में डूब रहे युवक को पकडक़र बाहर निकाला। मोटर बोट से उसे किनारे लाया गया। मुनिकीरेती थाना निरीक्षक आरके सकलानी ने बताया कि युवक की हालत ठीक है। उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जस्टिस रवि मलिमथ ने किया नवनिर्मित सिविल जज जूनियर डिविजन न्याय भवन का लोकार्पण
Next: छात्रवृत्ति घोटाले का एक आरोपी मुनिकीरेती से गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जुलाई
  • बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी
  • टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर
  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.