Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • जस्टिस रवि मलिमथ ने किया नवनिर्मित सिविल जज जूनियर डिविजन न्याय भवन का लोकार्पण
  • चमोली

जस्टिस रवि मलिमथ ने किया नवनिर्मित सिविल जज जूनियर डिविजन न्याय भवन का लोकार्पण

RNS INDIA NEWS 07/12/2020
rns featured image new

चमोली। उच्च न्यायालय उत्तराखंड के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जस्टिस रवि मलिमथ ने रविवार को थराली में नवनिर्मित सिविल जज जूनियर डिविजन न्याय भवन का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने न्यायिक अधिकारियों से न्याय प्रक्रिया में तेजी लाने का आह्वान किया गया। उन्होंने न्यायालय परिसर में पौधारोपण भी किया। लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य न्यायाधीश मलिमथ ने कहा कि हमारी पहचान न्यायपालिका से है। आज समाज न्यायपालिका से क्या चाह रहा है, इस बात पर सभी को मंथन कर कार्य करने की जरूरत है। हमारी कोशिश है कि हर व्यक्ति को सरलता एवं समय से न्याय पहुंचे। कहा कि अधिवक्ता समाज को सद्मार्ग की ओर प्रेरित करता है। अधिवक्ताओं को तकनीकी रूप से भी प्रशिक्षित किया जा रहा है ताकि समय की जरूरत के हिसाब से न्यायिक प्रक्रिया में भी तेजी आए। उन्होंने न्यायिक अधिकारियों को पूर्ण मनोयोग, निष्ठा व संवेदनशीलता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की बात कही। इससे पहले मुख्य न्यायाधीश के थराली पहुंचने पर पुलिस के जवानों ने उन्हें गार्ड आफ ऑनर दिया। पांच करोड़, 46 लाख 90 हजार की लागत से नवनिर्मित थराली न्याय भवन में न्यायालय कक्ष, आशुलिपिक कक्ष, रिटर्निंग कक्ष, कार्यालय, ई-कोर्ट, सर्वर रूम, बंदी गृह, लाइब्रेरी, एपीओ कक्ष, बार रूम, कैंटीन सहित 13 कक्ष हैं। इस अवसर पर जिला जज चमोली राजेंद्र सिंह चौहान, महानिबंधन उच्च न्यायालय नैनीताल हीरा सिंह बोनाल, पीपीएस उच्च न्यायालय गुरुप्रीत सिंह, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चमोली सुधीर कुमार सिंह, सीजेएम चमोली राजीव धवन, पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान, एडीएम अनिल कुमार चन्याल, थराली बार एसोसिएशन के अध्यक्ष देवीदत्त कुनियाल आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: किशोरी को लेकर फरार हुआ युवक गिरफ्तार
Next: गंगा में डूब रहे युवक को रेस्क्यू टीम ने बचाया

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

आदिबदरी मंदिर परिसर में बढ़ रहीं दरारें, कई जगह धंसने लगे पत्थर

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

अस्पताल की दीवार गिरी, मलबे में दबने से चिकित्सक की मौत

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

चढ़ावे में हेराफेरी के आरोपी का पूरा चिट्ठा खंगालने में जुटी पुलिस

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जुलाई
  • बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी
  • टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर
  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.