Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • छात्रवृत्ति घोटाले का एक आरोपी मुनिकीरेती से गिरफ्तार
  • देहरादून

छात्रवृत्ति घोटाले का एक आरोपी मुनिकीरेती से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 07/12/2020
rns featured image new

ऋषिकेश। दशमोत्तर एसटी,एससी, ओबीसी छात्रवृत्ति घोटाले में एसआईटी की टीम ने एक आरोपी को मुनिकीरेती क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर फर्जी तरीके से स्वामी पूर्णानंद डिग्री कॉलेज ऑफ टेक्निकल एजुकेशन में छात्रों का प्रवेश दिखाकर समाज कल्याण विभाग से छात्रवृत्ति की रकम लेने का आरोप है। पुलिस ने उसे टिहरी कोर्ट में पेशकर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। मुनिकीरेती थाना निरीक्षक आरके सकलानी ने बताया नैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर टिहरी गढ़वाल में गठित एसआईटी की टीम ने दशमोत्तर एसटी,एससी ओबीसी छात्रवृत्ति की अनियमिताओं की जांच के बाद धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया था। मामले की विवेचना थानाध्यक्ष संजीत कुमार को सौंपी गई। विवेचना में कई अहम तथ्य सामने आने के बाद शीशमझाड़ी मुनिकीरेती निवासी सचिन रयाल का भी नाम छात्रवृत्ति घोटाले में सामने आया। जिस पर मुनिकीरेती और ऋषिकेश क्षेत्र के अनुसूचित जाति के 12 वीं पास छात्र-छात्राओं से निशुल्क स्नातक की शिक्षा पूरी करवाने और सरकारी मदद दिलाने का झांसा दिया गया। उनके 12 वीं के प्रमाण पत्र और अन्य जाति, आय संबंधी प्रमाण पत्र की छायाप्रति, फोटो एकत्र कर स्वामी पूर्णानंद डिग्री कॉलेज ऑफ टेक्निकल एजुकेशन कॉलेज में अपने साथियों की मदद से छात्रों का फर्जी एडमिशन दिखाकर समाज कल्याण विभाग से छात्रवृत्ति की धनराशि प्राप्त की गई। आरोपी को टिहरी कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया गया है। टीम में थानाध्यक्ष थत्यूड़ संजीत कुमार, शांति प्रसाद डिमरी, धर्मपाल आदि थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गंगा में डूब रहे युवक को रेस्क्यू टीम ने बचाया
Next: अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक पुरस्कार से सम्मानित होंगे डॉ. महिपाल सिंह

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जुलाई
  • बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी
  • टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर
  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.