Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • गंगा के जलस्तर में वृद्धि, चेतावनी निशान से एक मीटर नीचे बही गंगा
  • देहरादून

गंगा के जलस्तर में वृद्धि, चेतावनी निशान से एक मीटर नीचे बही गंगा

RNS INDIA NEWS 18/10/2021
rns featured image new

ऋषिकेश। पर्वतीय और मैदानी क्षेत्र में पिछले दो दिनों से हो रही बारिश से गंगा के जलस्तर में वृद्धि हुई है। सोमवार को दोपहर 3 बजे ऋषिकेश में गंगा चेतावनी निशान से सिर्फ एक मीटर नीचे बही। बाढ़ की आशंका को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने तटीय क्षेत्र में अलर्ट जारी किया है। आपदा प्रबंधन टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

पिछले दो दिन से आसमान से आफत की बारिश हो रही है। ऋषिकेश की सड़कों पर जलभराव की समस्या से लोगों को आवाजाही में दिक्कत हो रही है। देहरादून रोड, संयुक्त यात्रा बस अड्डा मार्ग, आशुतोष नगर, जीवनीमाई रोड, रेलवे रोड पर बारिश का पानी बहता रहा। वहीं, गंगा के रौद्र रूप में आने से तटीय क्षेत्र में बसे लोग बाढ़ के खतरे को देखते हुए खौफजदा हैं। हालांकि पुलिस-प्रशासन ने आपदा प्रबंधन की टीम को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में तैनात कर रखा है।

केंद्रीय जल आयोग के डब्ल्यूएस देवेंद्र शर्मा ने बताया कि दोपहर 1 बजे गंगा का जलस्तर चेतावनी निशान से डेढ़ मीटर नीचे था। दोपहर 3 बजे जलस्तर चेतावनी निशान से मात्र एक मीटर नीचे रहा। पुलिस उपाधीक्षक डीसी ढौंडियाल ने बताया कि बाढ़ के खतरे से निपटने को पुलिस प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। तटीय क्षेत्र का दौरा कर आपदा प्रबंधन टीम को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बीटीसी में बदइंतजामी से यात्रियों को परेशानी
Next: तेज रफ्तार कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.