Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • गणेश मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा को आयोजन शुरू
  • टिहरी

गणेश मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा को आयोजन शुरू

RNS INDIA NEWS 27/04/2024
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)।  भिलंगना-बालगंगा नदियों के संगम मुनितीर्थ गणेश प्रयाग में गणेश मंदिर व मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा को अनुष्ठान शुरू हो गया है। इससे पूर्व हरिद्वार से गणेश की भव्य मूर्ति को गंगा-हिमालय जनजागृति समिति के सदस्यों ने क्षेत्र में भ्रमण कराया तथा संगम पर पवित्र स्नान कराने के बाद तीन दिवसीय अनुष्ठान शुरू किया है। समिति के अध्यक्ष धर्म सिंह बिष्ट ने कहा कि टिहरी बांध बनने के बाद पुरानी टिहरी में भिलंगना-भागीरथी के संगम स्थल को गणेश प्रयाग के रूप में जाना जाता था, लेकिन उसके जलमग्न हो जाने के बाद भिलंगना-बालगंगा के संगम को गणेश प्रयाग के रूप में विकसित किया जा रहा है। जहां पर स्थानीय धर्म प्रेमियों के सहयोग से भव्य गणेश मंदिर का निर्माण कर उसमें मूर्ति स्थापना की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस स्थल पर लोग विभिन्न पर्वों पर पवित्र स्नान के साथ ही अस्थि विसर्जन कर सकेंगे। साथ ही भगवान गणेश के दर्शन व पूजा अर्चना कर सकेंगे। अनुष्ठान का समापन शनिवार को होने के साथ ही मूर्ति की स्थापना कर विधिवत पूजा- अर्चना शुरू होगी। कार्यक्रम में धर्माधिकारी वीरेंद्रदत्त सेमवाल, पुजारी योगेश्वर प्रसाद मैठाणी, उम्मेंद सिंह चौहान, केदार सिंह रौतेला, रोशन लाल जोशी, गोविंद बडोनी, राजेन्द्र सिंह पंवार, मुरारीलाल गैरोला आदि ने हिस्सा लिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जंगल में आग लगाने वाले तीन लोग गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज
Next: जयदयाल संस्कृत विद्यालय श्रीनगर के दो छात्र मेरिट में

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

टिहरी बांध का जलस्तर न्यूनतम, बिजली उत्पादन पर असर

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

बंजी जंपिंग के बाद बिगड़ी युवक की तबीयत, सीने में हुआ तेज दर्द, परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, मौत

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 20 जून
  • राज्यपाल ने डीएम और एसएसपी को किया सम्मानित
  • अमानतगढ़ फैक्ट्री फायरिंग कांड से जुड़ा बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल
  • लंबित मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों का धरना जारी, उग्र आंदोलन की चेतावनी
  • तनाव प्रबंधन पर बीयरशिबा स्कूल में विद्यार्थियों को दिए व्यावहारिक टिप्स
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले के विरोध में दुग्ध संघ में उबाल, 21 कर्मचारियों ने दिया सामूहिक त्यागपत्र
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.