Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • जयदयाल संस्कृत विद्यालय श्रीनगर के दो छात्र मेरिट में
  • पौड़ी

जयदयाल संस्कृत विद्यालय श्रीनगर के दो छात्र मेरिट में

RNS INDIA NEWS 27/04/2024
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल(आरएनएस)।  उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद उत्तराखंड की पूर्व मध्यमा (हाईस्कूल) और उत्तर मध्यमा द्वितीय वर्ष (इंटरमीडियट) की परीक्षा में श्री जयदयाल अग्रवाल संस्कृत श्रीनगर के दो छात्रों ने प्रदेश सूची में अपना स्थान बनाया है। पूर्व मध्यमा (हाईस्कूल) परीक्षा में श्री जयदयाल अग्रवाल संस्कृत श्रीनगर के सक्षम प्रसाद ने प्रदेश में दूसरी रैंक प्राप्त की है। सक्षम ने 87 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप -10 में जगह बनाई, जबकि उत्तर मध्यमा द्वितीय वर्ष (इंटरमीडियट) के शुभम पाण्डेय ने प्रदेश में चौथी रैंक प्राप्त की है। शुभम ने 88.60 प्रतिशत अंक प्राप्त किये हैं। छात्रों के प्रदर्शन कर शिक्षकों और परिजनों ने खुशी जाहिर करते हुए छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की है। शुभम पाण्डेय ने इससे पहले हाईस्कूल की परीक्षा में प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया था। विकासखंड खिर्सू के अंतर्गत चढ़ीगांव के रहने वाले शुभम पाण्डेय ने शुरू से ही संस्कृत से भविष्य बनाने की इच्छा से चार साल पहले श्री जयदयाल अग्रवाल संस्कृत श्रीनगर में कक्षा 9 में प्रवेश लिया। शुभम संस्कृत में शास्त्री की पढ़ाई जारी रखते हुए शिक्षक बनना चाहते हैं। शुभम के पिता डोभ श्रीकोट में परचून की दुकान चलाते हैं व मां गृहिणी हैं। हाईस्कूल के टॉपर शुभम ने बताया कि वह अभी आगे की पढाई जारी रखेंगे। विद्यालय के प्रधानाचार्य जगदीश प्रसाद सकलानी ने बताया कि इंटरमीडिएट और हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा है। छात्रों ने परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। छात्रों के प्रदर्शन पर संगीता भट्ट, सुनील प्रसाद फोन्दणी, गिरीश चंद्र डिमरी, द्वारिका प्रसाद कपरवाण, दीपक राज नौटियाल, हरीश प्रसाद पैन्यूली, मुकेश प्रसाद आदि ने खुशी जाहिर करते हुए छात्रों को शुभकामनाएं दीं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गणेश मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा को आयोजन शुरू
Next: डिफेंस कॉलोनी से ट्रंचिंग ग्राउंड हटाने की मांग

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

हाथी ने महिला को सूंड से उठाकर खेत में फेंका

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.