Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • गांधी जयंती पर बालिका शिशु गोद लेने वाली 15 माताएं सम्मानित
  • बागेश्वर

गांधी जयंती पर बालिका शिशु गोद लेने वाली 15 माताएं सम्मानित

RNS INDIA NEWS 02/10/2020
13 (7)

बागेश्वर। गांधी जयंती पर बालिका शिशु को गोद लेने और विपरीत हालातों में अपने परिवार का पालन पोषण करने वाली माताओं को सम्मानित किया गया। जिसके तहत बागेश्वर ब्लॉक की 10 और कपकोट की पांच माताएं सम्मानित हुई। सम्मान प्राप्त करने वाली महिलाओं ने लोगों से बेटा-बेटी का भेद मिटाने और सभी बच्चों की एक समान परवरिस करने का संदेश दिया। तहसील सभागार में बाल विकास परियोजना के तत्वाधान में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत सम्मान समारोह में एसडीएम ने विपरीत परिस्थितियों में परिवार का पालन पोषण करने वाली माताओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि मां जैसा त्याग संसार में दूसरा नहीं कर सकता। उन्होंने जिले में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की सफलता को सराहा। कहा कि लोगों के जागरूक होने से यह संभव हो सका है। इस मौके पर नायब तहसीलदार दीपिका आर्या, कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास राजेंद्र प्रसाद बिष्ट आदि मौजूद रहे। इधर कपकोट तहसील में आयोजित कार्यक्रम में एसडीएम प्रमोद कुमार और नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद बिष्ट ने बालिकाओं को गोद लेने वाली माताओं को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय प्रतियोगिता का है। इस दौर में बेटा और बेटी समान रूप से समाज निर्माण में अपना योगदान दे रहे हैं। ऐसे में लिंग भेद को मिटाकर पुत्र और पुत्री की समान परवरिश करनी चाहिए। उन्होंने बालिका शिशुओं को गोद लेने वाली माताओं से प्रेरणा लेने को कहा। इस मौके पर पूर्व विधायक ललित फस्र्वाण, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, सभासद तनुज तिरुवा, सीडीपीओ दीपा धपोला, पूजा आर्या आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उपपा ने जनगीतों से दी मुजफ्फरनगर कांड के शहीदों को श्रद्धांजलि
Next: सादगी से मनाई गई गांधी और शास्त्री की जयंती

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

बनेगांव में मकान पर गिरा चीड़ का पेड़, सात लोग घायल

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.