Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • सादगी से मनाई गई गांधी और शास्त्री की जयंती
  • बागेश्वर

सादगी से मनाई गई गांधी और शास्त्री की जयंती

RNS INDIA NEWS 02/10/2020
14 (7)

बागेश्वर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती सादगी से मनाई गई। कलक्ट्रेट में डीएम विनीत कुमार ने गांधी और शास्त्री के चित्रों का अनावरण कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यालयों और स्कूलों में भी ध्वजारोहण कर बापू और शास्त्री को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। कौसानी के अनासक्ति आश्रम में सर्वधर्म प्रार्थना सभा और व्याख्यान का आयोजन किया गया। महात्मा गांधी की 151वीं जयंती पर डीएम विनीत कुमार ने उनके बताए मार्ग का अनुसरण करने की बात कही। उन्होंने कहा कि बापू और शास्त्री ने सत्य, अहिंसा, दया और शांति का संदेश दिया था। उनके त्याग के कारण ही समाज समरसता के बंधन में बंधकर देश की प्रगति में योगदान दे रहा है। उन्होंने महापुरुषों के विचारों को आत्मसात करते हुए बेहतर इंसान बनने को कहा। उन्होंने कहा कि वंचित और दुर्बल लोगों को मुख्य धारा से जोडक़र ही गांधी के संदेश को साकार किया जा सकता है। एडीएम हेमंत कुमार वर्मा ने स्वतंत्रता संग्राम में गांधी और शास्त्री के योगदान को याद किया। इस मौके पर कलक्ट्रेट में बापू का प्रिय भजन रघुपति राघव राम और अन्य भजनों का गायन भी किया गया। अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। इससे पूर्व नगर में प्रभात फेरी भी निकाली गई। पूर्व सभासद संजय साह जगाती के नेतृत्व में चैक बाजार से स्टेशन गांधी पार्क तक प्रभात फेरी निकाली। वहां बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद कत्यूर बाजार, दुग बाजार होते हुए नुमाइशखेत के स्वराज भवन तक प्रभारी फेरी निकली। इसके बाद पूर्व सभासद ने मुख्य अतिथि के रूप में नगरपालिका परिषद में बापू और शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर वरिष्ठ कोषाधिकारी पूरन चंद्र उप्रेती, आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल, सूचना अधिकारी रति लाल साह सहित तमाम अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गांधी जयंती पर बालिका शिशु गोद लेने वाली 15 माताएं सम्मानित
Next: विश्व हिन्दू वाहिनी की प्रदेश संगठन की बैठक सम्पन्न

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

बनेगांव में मकान पर गिरा चीड़ का पेड़, सात लोग घायल

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.