Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • उपपा ने जनगीतों से दी मुजफ्फरनगर कांड के शहीदों को श्रद्धांजलि
  • अल्मोड़ा

उपपा ने जनगीतों से दी मुजफ्फरनगर कांड के शहीदों को श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 02/10/2020
11 (8)

अल्मोड़ा। मुजफ्फरनगर कांड की वर्षगांठ पर उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने जनगीतों के माध्यम से शहीदों को याद किया। धरना-प्रदर्शन कर शहीदों के राज्य आंदोलन के सपनों के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाया गया। शुक्रवार को उपपा कार्यकर्ता चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में एकत्रित हुए। यहां उन्होंने मुजफ्फरनगर कांड के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने जनगीतों के माध्यम से शहीदों को याद किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने धरना देकर शहीद राज्य आंदोलनकारियों के सपनों के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाया। उपपा केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा के संरक्षण में राज्य के प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा के लिए संघर्षरत आंदोलनकारियों के खिलाफ गहरी साजिश चल रही है। उन्होंने कहा इसका कड़ा मुकाबला किया जाएगा। अन्य वक्ताओं ने कहा कि मुजफ्फरनगर जैसे शर्मनाक कांड को भुलाकर सत्ता में बैठे लोग लूटपाट कर रहे हैं। जनता को उन्हें सबक सिखाना होगा। इस दौरान जयंती पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को भी याद किया। इस मौके पर आनंदी वर्मा, दीपांश त्रिपाठी, पंकज गोस्वामी, गिरधारी कांडपाल, हेम पांडे, नारायण राम, डा. जेसी दुर्गापाल, अंजना आर्या, रेखा, हीरा, किरन, अंनिता, रेशमा, सरिता, गोपाल राम, धीरेंद्र पंत, राजू गिरी, मंजू देवी, मुंन्नी देवी, शाकिब आदि लोग मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उलोवा ने किया मुजफ्फनगर कांड के शहीदों को याद
Next: गांधी जयंती पर बालिका शिशु गोद लेने वाली 15 माताएं सम्मानित

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कसार देवी में ‘जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ, लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.