Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • गलत परीक्षा परिणाम पर एनएसयूआई ने किया हंगामा
  • देहरादून

गलत परीक्षा परिणाम पर एनएसयूआई ने किया हंगामा

RNS INDIA NEWS 12/10/2022
rns featured image new

ऋषिकेश। एनएसयूआई ने बुधवार को राजकीय महाविद्यालय डोईवाला में गलत परीक्षा परिणाम को लेकर हंगामा किया। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कहा कि बीएससी तृतीय वर्ष में 32 से अधिक छात्रों को गलत तरीके से फेल कर दिया गया है। उन्होंने सही परिणाम जल्द घोषित न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी। बुधवार को राजकीय महाविद्यालय डोईवाला में एनएसयूआई से जुड़े छात्र-छात्राओं ने हंगामा किया। आक्रोशित छात्रों ने प्रभारी प्राचार्य रविंद्र सिंह रावत को ज्ञापन सौंपा। छात्र नेता हिमांशु ने कहा कि बीते मंगलवार को बीएससी तृतीया वर्ष के छात्र-छात्राओं का परीक्षा परिणाम आया है। इसमें आधे से ज्यादा छात्रों को अनुपस्थित दिखाकर फेल कर दिया गया है। ऐसे ही 2018-21 बैच के छात्र-छात्राओं का दूसरे सेमेस्टर बैक का परीक्षा परिणाम भी अभी तक घोषित नहीं हुआ है, इससे छात्र परेशान हैं। उन्होंने चेताया कि अगर जल्द सही परिणाम घोषित नहीं होता, तो एनएसयूआई डोईवाला कॉलेज के गेट पर तालाबंदी करेगी। ज्ञापन सौंपने वालों में हिमांशु, हरमन प्रीत कौर, मनीषा, शोएब अली, रिया, आरती पाल, तमन्ना थापा आदि मौजूद रहे। दूसरी तरफ महाविद्यालय के परीक्षा प्रभारी रविंद्र सिंह रावत ने बताया कि बीएससी तृतीय वर्ष के 98 छात्र-छात्राओं ने रसायन विज्ञान के तीसरे पेपर की परीक्षा दी थी, इसमें 32 छात्र-छात्राओं को अनुपस्थित दिखाया गया है। इस बारे में विवि में बात की गई है, जल्द ही अंक तालिका में उनके नंबर चढ़ा दिए जाएंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डेंगू जांच में 23 की रिपोर्ट मिली पॉजिटिव
Next: अवैध खनन और ओवर लोडिंग में चार डंपर सीज

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

तीन हजार रुपये के लिए रिश्तेदारों में चली कुल्हाड़ी और सरिया

RNS INDIA NEWS 02/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’

RNS INDIA NEWS 02/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

क्लेमेनटाउन कैंट को मिली नई पेयजल योजना की सौगात

RNS INDIA NEWS 02/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • तीन हजार रुपये के लिए रिश्तेदारों में चली कुल्हाड़ी और सरिया
  • राष्ट्रीय मिनी गोल्फ में उत्तराखंड बना उपविजेता
  • 04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’
  • क्लेमेनटाउन कैंट को मिली नई पेयजल योजना की सौगात
  • अस्पताल पर लगाए लापरवाही के आरोप निराधार निकले : डा.खजान
  • बाजपुर में बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारियों को परखा, लेवड़ा नदी में मॉकड्रिल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.