Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • गलत दिशा में चल रही रोडवेज बस ने युवक की जान ली
  • हरिद्वार

गलत दिशा में चल रही रोडवेज बस ने युवक की जान ली

RNS INDIA NEWS 30/11/2021
rns featured image new

हरिद्वार। कनखल क्षेत्र में फ्लाईओवर पर गलत दिशा में दौड़ रही पंजाब रोडवेज बस की चपेट में आकर मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि उसका साथी घायल हो गया। घटना के बाद चालक बस लेकर फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस ने रोडवेज बस चालक की धरपकड़ तेज कर दी है। दुर्घटना सुबह करीब साढे छह बजे हुई। रोडवेज बस स्टैंड से होते हुए पंजाब रोडवेज की बस ऋषिकुल तिराहे से गलत साइड से होते हुए फ्लाईआवेर पर चढ़ गई। सामने से आ रही मोटरसाइकिल की रोडवेज बस से आमने सामने की भिड़त हो गई। परिणामस्वरूप मोटरसाइकिल सवार हिमांशु 35 वर्ष पुत्र जय भगवान शर्मा निवासी गीता कॉलोनी नई दिल्ली की मौके पर मौत हो गई जबकि राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक राहुल शर्मा पुत्र महेश चंद शर्मा निवासी रामगली अशोका टॉकीज राजस्थान अलवर को जिला अस्पताल भेजा। थानाध्यक्ष कनखल दीपक कठैत ने बताया कि आरोपी बस चालक बस लेकर मौके से फरार होने में कामयाब रहा। बताया कि दूसरे युवक की हालत खतरे से बाहर है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। सूचना मिलने पर परिजन यहां पहुंच गए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ज्वालापुर में महिला ने की आत्महत्या
Next: अल्मोड़ा में प्रवेश स्थानों पर कोरोना की होगी जांच, जिला अधिकारी वन्दना सिंह ने दिये निर्देश

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में हो रही थी इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग की तैयारी, बोर्ड देख भड़के लोगों ने किया हंगामा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

यूकेएसएसएससी की स्नातक परीक्षा 14 जून को, हरिद्वार के 53 केंद्रों पर बैठेंगे अभ्यर्थी

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.