Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • गैर अनुदानित स्कूलों ने मांगा अनुदान, एक जनवरी से आंदोलन की चेतावनी
  • देहरादून

गैर अनुदानित स्कूलों ने मांगा अनुदान, एक जनवरी से आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 12/12/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  अशासकीय वित्त विहीन मान्यता प्राप्त विद्यालय प्रबंधन शिक्षक संघ ने प्रदेश के करीब तीन हजार अशासकीय गैर अनुदानित स्कूलों ने सरकार से अनुदान देने की मांग दोहराई है। स्कूल प्रबंधकों और शिक्षकों का कहना है कि पिछले नौ वर्षों से वेतन अनुदान दिए जाने का आग्रह किया जा रहा है, लेकिन सरकार कोई निर्णय नहीं ले रही। उन्होंने एक जनवरी से आंदोलन की चेतावनी दी है। शुक्रवार को प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में अशासकीय वित्त विहीन मान्यता प्राप्त विद्यालय प्रबंधन शिक्षक संघ के अध्यक्ष विजेंद्र गुसाईं, महामंत्री अरविंद रौथाण ने कहा कि जिस वक्त प्रदेश में सरकारों के जगह जगह खासकर पहाड़ी क्षेत्रों में स्कूल खोलने के संसाधन नहीं थे उस वक्त निजी लोगों ने कमेटियां बनाकर स्कूल खोले। जिनमें स्थानीय पढ़े लिखे प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार दिया और बच्चों को शिक्षा दी। बाद में सरकार ने उन्हें अनुदान में शामिल करने का आश्वासन दिया था। इसमें से कईयों को अनुदान सूची में शामिल किया भी गया। लेकिन 2017 में सरकार ने एक जीओ करके अनुदान खत्म कर दिया और केवल आवर्ती सहायता देने की बात कह दी। जो कि जूनियर हाईस्कूल को एक लाख, हाईस्कूल दो लाख और इंटर को तीन लाख एक साल के लिए मिला। जिसके बाद से आज तक करीब तीन हजार स्कूल अनुदान की मांग कर रहे हैं। लेकिन सरकारें सुन नहीं रही हैं। अशासकीय वेतन अनुदान संघर्ष समिति ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने एक जनवरी तक सकारात्मक कदम नहीं उठाया तो आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस दौरान अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संगठन के प्रांतीय महामंत्री महादेव मैठाणी और कोषाध्यक्ष सुखपाल कोली सहित कई लोग मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डोईवाला के 35 शिक्षकों का चयन-प्रोन्नत वेतनमान पांच माह से लंबित, रोष
Next: रोडवेज में शासन से बजट मिला तो समय पर मिलेगा वेतन

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.