Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • महानगर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष साथियों सहित हुए भाजपा में शामिल
  • हरिद्वार

महानगर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष साथियों सहित हुए भाजपा में शामिल

RNS INDIA NEWS 07/07/2022
rns featured image new

आकाश भाटी के शामिल होने से भाजपा को मिलेगी मजबूती : मदन कौशिक

हरिद्वार। महानगर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष आकाश भाटी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुए अपने दर्जनों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गये। आकाश भाटी का भाजपा में स्वागत करते हुए मदन कौशिक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्त्ता आधारित राजनीतिक दल है। जिसमें सभी कार्यकर्त्ताओं को सम्मान व प्रगति के अवसर प्राप्त होते हैं। उन्होंने कहा कि युवा महानगर कांग्रेस अध्यक्ष आकाश भाटी के नेतृत्व में जिस प्रकार अनेक कांग्रेसजन भाजपा में शामिल हुए हैं। उससे उत्तरी हरिद्वार में भाजपा को नयी मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि आकाश भाटी व उनके समर्थकों को भाजपा में उचित सम्मान प्रदान किया जायेगा। भाजपा पार्षद दल के नेता सुनील अग्रवाल व राजेश शर्मा ने कहा कि आकाश भाटी के नेतृत्व में युवाओं के भाजपा से जुड़ने से साबित हो रहा है कि युवा वर्ग भाजपा सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा की ओर अपना रूख कर रहा है।
भाजपा पार्षद दल के उपनेता अनिरूद्ध भाटी ने कहा कि आकाश भाटी की घर वापसी हुई है वह पूर्व में भी भाजपा में सक्रिय रहे। अब पुनः भाजपा में शामिल होने से उत्तरी हरिद्वार ही नहीं अपितु समूचे जनपद में भाजपा को मजबूत करने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के नेतृत्व में उत्तराखण्ड में समाज के सभी वर्ग भाजपा की ओर आकर्षित हो रहे हैं।

पार्षद सचिन अग्रवाल व विनित जौली ने कहा कि आकाश भाटी ऊर्जावान युवा नेता है। भाजपा सरकार के विकास कार्यों व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की कार्यशैली से प्रभावित होकर उन्होंने भाजपा को मजबूत करने का संकल्प लिया है जो हरिद्वार के युवाओं को प्रेरणा देगा।
पार्षद शुभम मंडोला, मोनिका सैनी व निशा नौडियाल ने पुष्प गुच्छ देकर आकाश भाटी व उनके साथियों का स्वागत किया।
इस अवसर पर आकाश भाटी के साथ वरिष्ठ समाजसेवी श्रीप्रकाश त्रिपाठी, नितिन शर्मा, गौरव पाल, प्रवीण द्विवेदी, अजय शुक्ला, विशाल निषाद, निखिल ठाकुर, आकाश पाण्डेय, प्रीतम काण्डपाल ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा पार्षद दल के नेता सुनील अग्रवाल, भाजपा पार्षद दल के उपनेता अनिरूद्ध भाटी, राजेश शर्मा, पार्षद सचिन अग्रवाल, विनित जौली, मोनिका सैनी, निशा नौडियाल, शुभम मंडोला, पार्षद प्रतिनिधि विदित शर्मा, युवा नेता दीपांशु शर्मा, डॉ. विशाल गर्ग, विक्रम ठाकुर, दिव्यम यादव, अतुल पासवान समेत भाजपा कार्यकर्त्ता शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अधिवक्ता की रिवॉल्वर चोरी करने के मामले में चाचा भतीजा गिरफ्तार
Next: गदेरे में नहाने गए 2 बच्चों की डूबने से मौत

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्म की आड़ में लोगों को गुमराह करने के आरोप में 21 लोग पकड़े

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.