Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • जी-20: जून में त्रिवेणीघाट पर होगी आरती
  • देहरादून

जी-20: जून में त्रिवेणीघाट पर होगी आरती

RNS INDIA NEWS 10/05/2023
rns featured image new

ऋषिकेश। जी-20 सम्मेलन के लिए ऋषिकेश और आसपास मई में कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। इसके बाद जून में भी मेहमानों का आगमन होना है। त्रिवेणी घाट में मेहमानों के गंगा आरती के लिए आने की सूचना है। इसके चलते प्रशासन और पुलिस अभी से रूट चिह्नित करने की तैयारियों में जुट गए हैं। मेहमानों के सुगम आवागमन के लिए रूट पर अतिक्रमण को भी चिह्नित किया जा रहा है। बुधवार को एसडीएम सौरभ असवाल ने प्रभारी निरीक्षक खुशी राम पांडे के साथ इंद्रमणि बड़ोनी और गौरा देवी चौक से त्रिवेणीघाट की तरफ जाने वाले मार्गों का निरीक्षण किया। उन्होंने घाट रोड का भी जायजा लिया। इस बीच नगर निगम के अधिकारियों की मौजूदगी में उन्होंने कई स्थानों पर अतिक्रमण भी चिह्नित किया। अधिकारियों को अतिशीघ्र अतिक्रमण हटाने के लिए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। त्रिवेणी घाट का निरीक्षण करते हुए उन्होंने आवश्यक जानकारियां भी जुटाई। एसडीएम ने बताया कि जून में मेहमानों के गंगा आरती के लिए पहुंचने की संभावना है। भावी संभावनाओं को लेकर यह निरीक्षण किया गया है। अतिक्रमण से आवागमन में दिक्कतें होती हैं। लिहाजा पुलिस और नगर निगम के अधिकारियों को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है। बता दें कि, मई में नरेंद्रनगर और परमार्थ निकेतन आश्रम में पहले से ही मेहमानों का कार्यक्रम तय है। इसके लिए तैयारियां अंतिम चरण में है। जून में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर भी देहरादून प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आईटीबीपी कर्मचारी को पिकअप ने कुचला, मौत
Next: पूर्व सीएम के निर्माणाधीन पेट्रोप पंप का मलबा डालने पर चालान

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.