Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • आईटीबीपी कर्मचारी को पिकअप ने कुचला, मौत
  • देहरादून

आईटीबीपी कर्मचारी को पिकअप ने कुचला, मौत

RNS INDIA NEWS 10/05/2023
rns featured image new

देहरादून। आईटीबीपी कर्मचारी को शिमला बाईपास रोड पर बेकाबू पिकअप ने कुचल दिया। उन्हें उपचार के लिए प्रेमनगर स्थित संयुक्त जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पिकअप चालक को गिरफ्तार कर लिया। आईएसबीटी चौकी इंचार्ज संजीत कुमार ने बताया कि मंगलवार दोपहर शिमला बाईपास रोड पर बड़ोवाला फार्म के पास हादसे की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो एक्टिवा सवार बीएस जीना (58) निवासी सैनिक कॉलोनी, गंभीर घायल थे। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल लेकर गए तो मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों के सुपुर्द कर दिया। दरोगा सुनील कुमार ने बताया कि हादसे के वक्त मृतक शहर से अपने घर की तरफ जा रहे थे। वहीं पिकअप शहर की तरफ आ रही थे। तभी दोनों वाहनों में आमने सामने की टक्कर हुई। मृतक का हेलमेट भी मौके पर नहीं मिला। सिर में गहरी चोट थी। संभावना है कि उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था। पुलिस के मुताबिक बीएस जीना के बेटे संतोष सिंह की तहरीर पर आरोपी पिकअप चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया। पुलिस ने पिकअप सीज करते हुए उसके चालक तौफिक निवासी सहसपुर को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि बीएस जीना आईटीबीपी में नौकरी करते थे। हाल में वह छुट्टी पर आए हुए थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तकनीकी समिति की जांच के बाद राज्य की अन्य नदियों को भी रिवर राफ्टिंग के लिए खोला जायेगा: महाराज  ———————08
Next: जी-20: जून में त्रिवेणीघाट पर होगी आरती

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.