Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • फिल्म यूनिट के साथ मुनिकीरेती पहुंचे अमिताभ बच्चन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

फिल्म यूनिट के साथ मुनिकीरेती पहुंचे अमिताभ बच्चन

RNS INDIA NEWS 26/03/2022
rns featured image new

स्वर्गाश्रम घाट परिसर पर सजाया गया फिल्म गुडबाय की शूटिंग का सेट

ऋषिकेश। फिल्म ‘गुडबाय की शूटिंग के लिए शनिवार सुबह सदी के महानायक अमिताभ बच्चन फिल्म यूनिट के साथ मुनिकीरेती पहुंचे। मुनिकीरेती से स्वर्गाश्रम जाने के लिए मोटर बोट में सवार हुए। स्वर्गाश्रम, रामझूला क्षेत्र में फिल्म के कई दृश्य फिल्माए गए। इस दौरान अभिनेत्री रश्मिका मंदाना और सह अभिनेता सुनील ग्रोवर भी मौजूद रहे। स्वर्गाश्रम घाट परिसर पर बिग बी अमिताभ बच्चन की आने वाले फिल्म गुडबाय की शूटिंग के लिए सेट सजाया गया। घाट परिसर पर हवन कुंड बनाया गया। वेद पुराण आदि प्राचीन ग्रंथ लेकर पंडित चहल कदमी करते नजर आए। सह अभिनेता सुनील ग्रोवर संन्यासी की वेशभूषा में दिखायी दिए। जबकि अमिताभ बच्चन सफेद रंग का पायजामा और भूरे रंग का कुर्ता पहने हुए थे। लाइट, एक्शन, कैमरा के बीच यहां गुडबाय फिल्म के दृश्य फिल्माए गए। फिल्म सेट पर सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद रही। स्थानीय पुलिस के साथ फिल्म यूनिट के सुरक्षा गार्ड मुस्तैद रहे। फिल्म यूनिट के सदस्यों को छोड़कर घाट पर अन्य लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहा। इससे पहले मुनिकीरेती से स्वर्गाश्रम जाने के लिए गंगा को पार करने के लिए अमिताभ बच्चन ने रामझूला पुल पर जाने की बजाय मोटर बोट में सवार होकर गंगा पार की।

स्थानीय युवाओं के साथ संस्कृत छात्र भी नजर आएंगे
फिल्म गुडबाय में स्थानीय युवाओं के साथ ऋषिकेश के भरत मंदिर संस्कृत महाविद्यालय में पढ़ने वाले संस्कृत छात्र भी नजर आएंगे। फिल्म के धार्मिक दृश्य के लिए ऋषिकेश के कई युवाओं और संस्कृत छात्रों को सह कलाकार के रूप में लिया गया।

रामझूला पुल देख पुरानी याद ताजा हुईं
शनिवार सुबह मुनिकीरेती क्षेत्र में शत्रुघ्न घाट से मोटर बोट में बैठकर स्वर्गाश्रम की ओर जाते समय सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की सामने रामझूला पुल देखकर पुरानी यादें ताजा हो गईं। मोटर बोट में सवार अमिताभ बच्चन बोले वर्ष 1976 में गंगा की सौगंध फिल्म की शूटिंग के दौरान लक्ष्मणझूला पुल पर घोड़े को दौड़ाया था। अब इस क्षेत्र में 44 साल बाद फिल्म गुडबाय की शूटिंग कर रहे हैं।

बेताब रहे प्रशंसक: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की एक झलक पाने के लिए प्रशंसक बेताब रहे। हालांकि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के चलते प्रशंसक उनके करीब नहीं आ सके। दूर से ही अमिताभ के दीदार हो सके। दक्षिण भारतीय फिल्म के रिमेक पुष्पा में अपने अभिनय के माध्यम से दर्शकों के बीच पहचान बना चुकी अभिनेत्री रश्मिका मंदाना इस फिल्म में अमिताभ के साथ काम कर रही हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अभी कुछ और दिन झेलनी पड़ेगी काठगोदाम में ट्रैफिक जाम की परेशानी
Next: कंपाउडर की मौत के मामले में अज्ञात स्कूटी चालक पर केस

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में नाबालिग चला रहे हैं अवैध खनन के ट्रैक्टर

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कुमाऊँनी लोक संस्कृति के रंगों से सजी अंतर-विद्यालयीय युगल नृत्य प्रतियोगिता
  • खराब सड़कों को लेकर कांग्रेस का पीडब्ल्यूडी कार्यालय पर प्रदर्शन, अधिशासी अभियंता का किया घेराव
  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.