Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • हरिद्वार विकास प्राधिकरण कार्यालय सभागार में हुई फेरी समिति की बैठक
  • हरिद्वार

हरिद्वार विकास प्राधिकरण कार्यालय सभागार में हुई फेरी समिति की बैठक

RNS INDIA NEWS 06/08/2020
rns featured image new

हरिद्वार। नगर निगम क्षेत्र में रेडी पटरी, हाथ ठेली, फेरी टोकरी के (स्ट्रीट वेंडर्स) लघु व्यापारियों को व्यवस्थित किये जाने को लेकर रुडक़ी, हरिद्वार विकास प्राधिकरण के सभागार में फेरी समिति की बैठक का आयोजन नगर निगम प्रशासन द्वारा आयोजित किया गया। फेरी समिति की बैठक की अध्यक्षता प्रभारी नगर आयुक्त उत्तम सिंह नेगी ने की, संचालन कर राजस्व अधीक्षक सुनीता सक्सेना ने किया। फेरी समिति की बैठक में विशेष रूप से लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने रेडी पटरी वालो का प्रतिनिधित्व करते हुए अपने रचनात्मक सुझाव के साथ फेरी समिति की बैठक में तीन बिंदुओं का प्रस्ताव रखा, जिसमें -प्रथम बिंदु- किरण सॉफ्टवेयर सलूशन कंपनी द्वारा तीन प्रस्तावित मॉडल वेंडिंग जोन में स्थापित किया जाना। द्वितीय बिंदु- प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर योजना के अंतर्गत सूचीबद्ध (स्ट्रीट वेंडर्स) लघु व्यापारियों को दस-दस हजार का लोन दिया जाना।
तृतीय बिंदु-समस्त नगर निगम क्षेत्र 60 वार्डो में चलती-फिरती ठेली को लाइसेंस व परिचय पत्र दिया जाना। रोडी बेलवाला, पंतदीप पार्किंग, भूपतवाला, जगजीतपुर, सीतापुर इत्यादि क्षेत्र के (स्ट्रीट वेंडर्स) लघु व्यापारियों का सर्वे किया जाना व अन्य बिंदु पर गहन से परिचर्चा की। इस अवसर पर प्रभारी नगर आयुक्त उत्तम सिंह नेगी ने कहा केंद्र व राज्य सरकार के संरक्षण में रेडी पटरी के (स्ट्रीट वेंडर्स) लघु व्यापारियों को नगरीय फेरी नीति नियमावली के तहत वेंडिंग जोन, हॉकिंग जोन के रूप में स्थापित किये जाने की प्रक्रिया को राज्य फेरी नीति नियमावली के नियम अनुसार क्रियान्वित किये जाने को लेकर नगर निगम इच्छाशक्ति के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा शीघ्र ही रेडी पटरी के (स्ट्रीट वेंडर्स) लघु व्यापारियों को आत्मनिर्भर व मजबूत किये जाने के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए फेरी समिति के प्रस्ताव पर विचार कर नगर निगम के समस्त क्षेत्रो में चलती फिरती ठेली के लाइसेंस दिए जाने के लिए संबंधित विभाग को निर्देशित किया जा चुका है।
फेरी समिति की बैठक में उपस्थित हुए (पीएनबी) अग्रणी जिला प्रबंधक संजय संत ने कहा शीघ्र ही नगर निगम प्रशासन द्वारा सत्यापित रेडी पटरी के (स्ट्रीट वेंडर्स) लघु व्यापारियों को भारत सरकार की योजना के तहत स्थानीय बैंको द्वारा दस-दस हजार का लोन दिए जाने की प्रक्रिया को सरलीकरण के साथ किया जा रहा है, हर क्षेत्र के (स्ट्रीट वेंडर्स) लघु व्यापारियों को जागरूकता के साथ बैंको द्वारा लोन उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता होगी। इस अवसर पर रेडी पटरी के (स्ट्रीट वेंडर्स) लघु व्यापारियों का प्रतिनिधित्व करते हुए लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा समय-समय पर रेडी पटरी के (स्ट्रीट वेंडर्स) लघु व्यापारियों को जागरूकता के साथ भारत सरकार व राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाये जाने के लिए फेरी समिति की बैठकों का आयोजन निरंतर किया जाना चाहिए। इस विषय को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय आजीविका प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर योजना के तहत सभी रेडी पटरी के लघु व्यापारियों को 4 सेक्टरों में विभाजित कर रोजगार के ज्यादा से ज्यादा संसाधन उपलब्ध कराए जाने के लिए नगर निगम लक्ष्य निर्धारित करें।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एसएमजेएन पीजी कॉलेज में प्रवेश के लिए कर सकते हैं ऑनलाइन पंजीकरण
Next: ऑर्डनेंस फैक्ट्री देहरादून के कर्मचारियों ने ऑल इंडिया डिफेंस इम्प्लॉइज फेडरेशन के आह्वान पर किया लंच का बायकॉट

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

नगर पंचायत ने अमर जवान चौक पर लगाया ठंडे पानी का टैंकर

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

होम स्टे दिलाने के नाम पर योगाचार्य से 70 हजार रुपये हड़पे

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिल्ली-जयपुर जा रही वोल्वो बस में लगी आग, 32 यात्री सुरक्षित

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.