Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • किसान यूनियन ने दी आंदोलन की चेतावनी
  • हरिद्वार

किसान यूनियन ने दी आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 02/08/2020
rns featured image new

रुडकी। अखिल भारतीय किसान यूनियन ने उत्तम चीनी मिल को आगामी पेराई सत्र में केन यार्ड में सुधार करने का अल्टीमेटम दिया है। चेतावनी दी है कि पेराई सत्र शुरू होने से पहले व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो चीनी मिल के खिलाफ बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा।अखिल भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं की एक बैठक का आयोजन नारसन में किया गया। बैठक में बीते गन्ना पेराई सत्रों में चीनी मिलों में गन्ने की फजीलत को लेकर चर्चा की गई। अखिल भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष चौधरी रामपाल सिंह ने बताया कि उत्तम चीनी मिल के गत पेराई सत्र में गन्ना किसानों को भारी दिक्कत उठानी पड़ी। केन यार्ड के रास्ते खराब होने के कारण कई किसान चोटिल हुए इसके अलावा किसान के कई भैंसे भी चोट खाकर मर गए। उन्होंने बताया कि गन्ना किसानों को चीनी मिल गेट पर अपना गन्ना तुलवाने के लिए कई- कई दिन तक मिल परिसर में ही रहना पड़ा। जिससे उन्हें काफी तकलीफ उठानी पड़ी। उन्होंने बताया कि बैठक के बाद संगठन की ओर से उत्तम चीनी मिल प्रबंधन को नोटिस देकर साफ तौर पर केन यार्ड की व्यवस्था दुरुस्त करने व समस्त बकाया गन्ना भुगतान करने की मांग की गई। समय से मांग पूरी नहीं की गई तो संगठन बड़े आंदोलन की तैयारी कर रहा है। जिसके लिए जनसंपर्क अभियान अभी से शुरू कर दिया गया है। बैठक में वीरेंद्र सिंह, हरवीर सिंह, सचिन कुमार, पवन कुमार, चमन लाल, ओमपाल सिंह, राम सिंह आदि लोग मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: होम क्वारंटाइन उल्लंघन में महिला समेत तीन पर केस
Next: भक्तोंवाली में हुआ आप कैंप कार्यालय का उद्घाटन

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

नशा तस्करों पर सख्ती के निर्देश, स्कूलों और गांवों में चलेगा जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 10/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

नदी में डूबकर लापता हुए युवक का शव बरामद

RNS INDIA NEWS 10/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

गंगा में थार उतारकर रील बनाना पड़ा भारी, अचानक बढ़े जलस्तर में फंसी कार

RNS INDIA NEWS 10/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ऐना गांव में युवक की धारदार हथियार से हत्या, बचाने पहुंचीं दो महिलाएं भी गंभीर घायल
  • राशिफल 11 जुलाई
  • जाख डाकघर के 350 खातों की जांच करेगी विभागीय टीम
  • नशा तस्करों पर सख्ती के निर्देश, स्कूलों और गांवों में चलेगा जागरूकता अभियान
  • नदी में डूबकर लापता हुए युवक का शव बरामद
  • औद्योगिक हैंप की लाइसेंस व्यवस्था फिर लागू करने की मांग
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.