Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • बिना ओटीपी और कॉल के खाते से एक लाख उड़ाए, केस
  • हरिद्वार

बिना ओटीपी और कॉल के खाते से एक लाख उड़ाए, केस

RNS INDIA NEWS 20/05/2026
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)। कनखल क्षेत्र के कारोबारी के बैंक खाते से साइबर ठगों ने धोखाधड़ी कर एक लाख रुपये उड़ा दिए। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि दो ट्रांजेक्शन के जरिए रकम निकाली गई। खास बात यह है कि न तो पीड़ित के पास कोई कॉल आई और न ही किसी ने ओटीपी मांगा। पुलिस के मुताबिक दयाल एन्क्लेव जमालपुर कला निवासी महक सिंह ने तहरीर देकर बताया कि वह शाकुंभरी हाइड्रोलिक इक्विपमेंट सॉल्यूशन कंपनी के मालिक हैं। उनका पंजाब नेशनल बैंक की गुरुकुल कांगड़ी शाखा में कंपनी के नाम से खाता है। आरोप है कि 14 मार्च को किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके खाते से धोखाधड़ी कर एक लाख रुपये निकाल लिए। बैंक स्टेटमेंट में 20 हजार और 80 हजार रुपये की दो यूपीआई ट्रांजेक्शन सामने आई हैं, जो एमएस एएनआईएनडी नाम से हुईं। घटना की जानकारी मिलने पर उन्होंने तुरंत पीएनबी कस्टमर केयर पर शिकायत कर बैंक खाता ब्लॉक कराया। इसके लिए उन्हें रिक्वेस्ट नंबर भी जारी किए गए। उन्होंने पुलिस को बैंक खाते और शिकायत से जुड़े दस्तावेज भी सौंपे हैं। महक सिंह का कहना है कि उन्होंने किसी को ओटीपी साझा नहीं किया और न ही किसी लिंक पर क्लिक किया। उनके अनुसार गूगल पे या किसी अन्य माध्यम से भी कोई भुगतान नहीं किया गया। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि बुधवार को अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बहादराबाद में 11.84 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार
Next: राशिफल 21 मई

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पेपर लीक और भर्ती घोटालों के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

आधा-अधूरा नाला निर्माण बना मुसीबत, खस्ताहाल सड़क और जलभराव से धनपुरा-दोगीवाला के ग्रामीण परेशान

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

स्मार्ट मीटर लगाने पहुंचे कर्मचारियों का लोगों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 05 जुलाई
  • पांच साल बाद भी पुनर्वास न होने पर तीर्थपुरोहितों में आक्रोश
  • क्लास में पढ़ रहे दो छात्रों के सिर पर गिरा पंखा… एक छात्र गंभीर रूप से घायल
  • तीन साल से फरार आरोपी दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार
  • बाजपुर में हुई पुलिस मुठभेड़ में गोकशी का इनामी बदमाश मोइन गिरफ्तार
  • देशभर में सक्रिय हुआ मानसून, कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.