Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • डायल 112 पर हत्या की झूठी सूचना देने पर 10 हजार का चालान
  • अल्मोड़ा

डायल 112 पर हत्या की झूठी सूचना देने पर 10 हजार का चालान

RNS INDIA NEWS 21/05/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। डायल 112 पर परिवार के लोगों की हत्या किए जाने की झूठी सूचना देना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। पुलिस जांच में मामला फर्जी पाए जाने पर कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस ने संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 10 हजार रुपये का कोर्ट चालान किया है। पुलिस के अनुसार 20 मई को चौकी धारानौला क्षेत्र में एक व्यक्ति ने डायल 112 पर कॉल कर सूचना दी कि उसने अपने परिवार के सदस्यों को जान से मार दिया है। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी आनंद बल्लभ कश्मीरा पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। जांच के दौरान पता चला कि दुगालखोला निवासी 40 वर्षीय बृजेश सिंह बिष्ट ने पुलिस को गुमराह करने के उद्देश्य से झूठी और भ्रामक सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस ने आपातकालीन सेवा का दुरुपयोग करने के आरोप में उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए 10 हजार रुपये का कोर्ट चालान किया। पुलिस ने संबंधित व्यक्ति को भविष्य में इस प्रकार की हरकत न करने की चेतावनी भी दी है। अल्मोड़ा पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि डायल 112 जैसी आपातकालीन सेवाओं का उपयोग केवल वास्तविक आपात स्थिति में ही करें। झूठी सूचना देने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लैंसडौन के जंगलों में भड़की आग, धुएं के गुबार से बढ़ी परेशानी
Next: प्राचीन विरासत और आधुनिक विकास के संतुलन के साथ आगे बढ़ना है: रामदेव

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विधायक मोहन सिंह मेहरा ने किया सड़क का उद्घाटन, ग्रामीणों ने ली भाजपा की सदस्यता

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विश्व रक्तदाता दिवस पर वीपीकेएएस में स्वैच्छिक रक्तदान की शपथ दिलाई गई

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मैठाणी में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जून
  • दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार
  • कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास
  • इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज
  • बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत
  • विधायक मोहन सिंह मेहरा ने किया सड़क का उद्घाटन, ग्रामीणों ने ली भाजपा की सदस्यता
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.