Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • फर्जी प्रमाण पत्र से नौकरी प्राप्त करने वाले बर्खास्त शिक्षक के खिलाफ मुकदमा
  • ऊधम सिंह नगर

फर्जी प्रमाण पत्र से नौकरी प्राप्त करने वाले बर्खास्त शिक्षक के खिलाफ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 16/01/2026
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। फर्जी बीटीसी प्रमाण पत्र के आधार पर सरकारी प्राथमिक विद्यालय में करीब 25 वर्षों तक नौकरी करने वाले सहायक अध्यापक के खिलाफ अब आपराधिक कार्रवाई शुरू हो गई है। जांच में प्रमाण पत्र फर्जी पाए जाने के बाद शिक्षक को पहले ही सेवा से बर्खास्त किया जा चुका है। अब उप खंड शिक्षा अधिकारी की तहरीर पर सितारगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। डिप्टी बेसिक शिक्षा अधिकारी भानु प्रताप ने एसएसपी को दी तहरीर में बताया कि अनिल कुमार, सहायक अध्यापक, राजकीय प्राथमिक विद्यालय बिथा अकबर ने फर्जी बीटीसी प्रमाण पत्र व अंकपत्र के आधार पर नियुक्ति प्राप्त की थी। अनिल कुमार निवासी विलासपुर सोनाड़ी, जनपद देवरिया (उत्तर प्रदेश) की नियुक्ति जिला शिक्षा अधिकारी चमोली के आदेश पर तीन फरवरी 1999 को राजकीय प्राथमिक विद्यालय झिरगांव, विकासखंड देवाल में हुई थी। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर जांच में वर्ष 1990 की बीटीसी अंकतालिका में प्रधानाध्यापक के हस्ताक्षर संदिग्ध पाए गए। अंकों का मिलान टेबुलेशन चार्ट से भी नहीं हो सका। इसके अलावा बीटीसी अंकपत्र का अनुक्रमांक उसी नाम के दूसरे शिक्षक अनिल कुमार पुत्र सुंदर लाल, ग्राम व पोस्ट लंगासू, जनपद चमोली से संबंधित पाया गया, जो वर्तमान में कर्णप्रयाग क्षेत्र में कार्यरत है। छह फरवरी 2025 को जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद फर्जीवाड़े की पुष्टि हुई। इसके बाद आरोपी शिक्षक को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया। सीओ बीएस धौनी ने बताया कि विवेचना के आधार पर आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पूछने पर बताया तेजपत्ता, तलाशी में निकला गांजा, सवा 11 लाख के गांजे के साथ 5 गिरफ्तार
Next: आईआईटी रुड़की के सहयोग से आपदा प्रबंधन में उत्तराखंड सरकार का बड़ा कदम

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

फाइनेंस रिकवरी के नाम पर दो डंपर चालकों से तमंचे की नोंक पर हजारों की नकदी लूटी

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नानकमत्ता विधानसभा में एसआईआर के धीमी गति से एसडीएम नाराज

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.