Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पूछने पर बताया तेजपत्ता, तलाशी में निकला गांजा, सवा 11 लाख के गांजे के साथ 5 गिरफ्तार
  • अल्मोड़ा

पूछने पर बताया तेजपत्ता, तलाशी में निकला गांजा, सवा 11 लाख के गांजे के साथ 5 गिरफ्तार

गांजे को तेजपत्ता बताने की कोशिश की, लेकिन तलाशी लेने पर 44.930 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ
RNS INDIA NEWS 16/01/2026
WhatsApp Image 2026-01-16 at 13.52.31 (1)

अल्मोड़ा। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसओजी और सल्ट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्विफ्ट डिजायर कार से 44.930 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की कीमत करीब 11.23 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने मौके से पांच युवकों को गिरफ्तार कर कार को सीज कर दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा के निर्देश पर प्रभारी एसओजी निरीक्षक भुवन चन्द्र जोशी और थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह के नेतृत्व में गुरुवार शाम कटपतिया तिराहे के पास वाहनों की जांच की जा रही थी। चेकिंग के दौरान स्विफ्ट डिजायर कार (यूके07-एएक्स-8384) को रोका गया। कार में सवार युवकों ने पुलिस से बचने के लिए गांजे को तेजपत्ता बताने की कोशिश की, लेकिन तलाशी लेने पर कार से कुल 44.930 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर ही सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में थाना सल्ट में एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की गई। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे गांजा मंगरु से काशीपुर की ओर ले जा रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंगद सिंह पुत्र सतनाम सिंह निवासी कचनाल गाजी, काशीपुर, अमन जाटव पुत्र मानक चन्द्र निवासी आदर्श नगर, अजित सिंह उर्फ अज्जू पुत्र परमजीत सिंह निवासी कचनाल गाजी पहाड़ी, अजय सिंह उर्फ अज्जी पुत्र मान सिंह निवासी रम्पुरा शांतिनगर कॉलोनी मानपुर और हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पुत्र जसवीर सिंह निवासी रम्पुरा लाइन पार, काशीपुर (ऊधमसिंहनगर) के रूप में हुई है। इधर, कार्रवाई को सफल बनाने वाली पुलिस टीम को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा ने पांच हजार रुपये के नगद इनाम से पुरस्कृत किया है। कार्रवाई में थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह, अपर उपनिरीक्षक लोमेश कुमार, हेड कांस्टेबल आरिफ हुसैन, हेड कांस्टेबल अवधेश कुमार, हेड कांस्टेबल संजू कुमार और कांस्टेबल राकेश खेतवाल शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गढ़वाली फिल्म ‘बिरणी आंखी’ ‘वीडियोज अलार्म’ ओटीटी पर हुई रिलीज
Next: फर्जी प्रमाण पत्र से नौकरी प्राप्त करने वाले बर्खास्त शिक्षक के खिलाफ मुकदमा

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कसार देवी में ‘जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ, लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.