Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • फर्जी पार्सल में 50 हजार डालर का झांसा देकर ग्रामीण से ठगे 2.70 लाख
  • ऊधम सिंह नगर

फर्जी पार्सल में 50 हजार डालर का झांसा देकर ग्रामीण से ठगे 2.70 लाख

RNS INDIA NEWS 13/12/2021
rns featured image new

रुद्रपुर। ग्रामीण को लंदन के फर्जी पार्सल में आये 50 हजार डॉलर का मोबाइल में झांसा देकर ठगों ने इनकम टैक्स, ड्रग क्लीयरिंग प्रमाण पत्र, पुलिस और अदालत की अनुमति के नाम पर 2.70 लाख रुपये ठग लिये। ग्रामीण को जालसाजी का जल्द अहसास हो गया नहीं तो उसके साथ ठग साढ़े पांच लाख रुपये की धोखाधड़ी को अंजाम दे देते। ग्रामीण ने ठगी के मामले में मुकदमा दर्ज करा दिया है।
सिडकुल के ग्राम कल्याणपुर सिसौना निवासी हेमंत सिंह धामी ने पुलिस को तहरीर दी। आरोप लगाया 26 अक्टूबर की सुबह उसके मोबाइल नंबर पर अज्ञात का फोन आया। उसने बताया उसका लंदन से एक पार्सल आया है। इसके बाद उसने पार्सल को स्केन किया। तब उसे पता चला पार्सल के अंदर 50 हजार डॉलर और अन्य सामान है। इसके बाद कॉलर ने उसे पार्सल को प्राप्त करने के लिये 25 हजार रुपये का खर्च बताया। ग्रामीण ने 26 अक्टूबर को भुगतान कर दिया। इसके बाद उसके पास फिर जालसाज का फोन आया। जालसाज ने मनीलीड्रिंग, ड्रग क्लीयरेंस प्रमाण पत्र के लिये 95500 रुपये जमा करने को कहा। उसने भुगतान कर दिया। इसके बाद आरोपी ने इनकम टैक्स के लिये 150000 के भुगतान का नियम बताया। ग्रामीण ने डेढ़ लाख का भी भुगतान कर दिया। इसके बाद आरोपी जालसाज उससे फोन पर राज्य की पुलिस और अदालत की अनुमति के लिये 288000 के भुगतान की बात करने लगा। आरोपी की इन हरकतों से ग्रामीण को उस पर संदेह हो गया। उसने पुलिस को फ्रॉड कॉलर के खिलाफ तहरीर सौंपी है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नशीली चाय पिलाकर होटल में युवती से दुष्कर्म
Next: कॉलेजों में अतिरिक्त प्राध्यापकों के तबादलों पर स्टे

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सफाई कर्मियों ने सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मंत्री बहुगुणा ने समस्याएं सुन अफसरों को दिए समाधान के निर्देश

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
  • एसआईआर समीक्षा बैठक में लंबित गणना प्रपत्रों को जल्द एकत्र करने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.