Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • फर्जी दस्तावेजों से लाखों का लोन लेने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज
  • ऊधम सिंह नगर

फर्जी दस्तावेजों से लाखों का लोन लेने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 03/08/2025
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)।   पूर्व बैंक मैनेजर ने अपने पुराने चालक और उसके परिवार पर फर्जी दस्तावेज बनाकर दो बार लोन लेने का आरोप लगाया है। इस मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। शैलेन्द्र कुमार पुत्र स्व चंदकी राम निवासी भदईपुरा ने कोर्ट को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह वर्ष 2022 में रुद्रपुर के इंडसइंड बैंक शाखा आवास विकास में मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। इसी दौरान उनके चालक निहाल सुमन निवासी तराई विहार कॉलोनी फाजलपुर महरौला उसके परिजनों और साथी प्रशांत हलदार ने एक सुनियोजित षड्यंत्र के तहत बैंक कर्मचारी से मिलीभगत से उनकी इंडसइंड बैंक की फर्जी सैलरी स्लिप, बैंक आईडी, स्टेटमेंट व अन्य फर्जी प्रपत्र बनाकर लोन लिया था। मामले में 2022 में ट्रांजिट कैंप थाने में रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है। शैलेन्द्र कुमार ने कहा है कि उन्हीं लोगों ने फिर से फर्जी तरीके से उनके नाम पर एक्सिस बैंक से दो लोन लिए हैं। एक लोन 7 लाख 45 हजार रुपये का 23 मई 2022 और दूसरा 5 लाख 29 हजार रुपये का 2 दिसंबर 2022 को पास हुआ। जब एक्सिस बैंक से लोन से जुड़ा कॉल आया तो उन्हें इस धोखाधड़ी का पता चला। आरोप है कि लोगों ने दूसरे लोगों के नाम से भी इसी तरह फर्जी दस्तावेज बनाकर कई बैंकों से लोन ले रखे हैं। उनके खिलाफ रामपुर में भी आपराधिक केस दर्ज हैं। पुलिस में सनवाई न होने पर उन्होंने कोर्ट की शरण ली। ट्रांजिट कैंप थाना प्रभारी मोहन पांडे ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मछली मार रहे ग्रामीणों पर फायरिंग, छर्रे लगने से छह घायल
Next: पाबौ का मरोड़ा गांव बनेगा ‘सिट्रस वैली’

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

पत्नी के ऑपरेशन के लिए पति गए अस्पताल, चोरों ने खंगाल दिया घर

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.