Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • पाबौ का मरोड़ा गांव बनेगा ‘सिट्रस वैली’
  • पौड़ी

पाबौ का मरोड़ा गांव बनेगा ‘सिट्रस वैली’

RNS INDIA NEWS 03/08/2025
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)।  पाबौ ब्लॉक के मरोड़ा गांव को ‘सिट्रस वैली’ के रूप में विकसित करने की दिशा में प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने गांव में ग्रामीणों से संवाद कर इस योजना को अमलीजामा पहनाने की शुरुआत की। डीएम ने कहा कि मरोड़ा को माल्टा, नींबू, नारंगी जैसे सिट्रस फलों का केंद्र बनाकर न केवल स्थानीय स्तर पर आत्मनिर्भरता लाई जाएगी, बल्कि ब्रांडिंग और मार्केटिंग के माध्यम से गांव को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई जाएगी। डीएम ने बताया कि इस कार्य में भरसार हार्टिकल्चर यूनिवर्सिटी का सहयोग लिया जाएगा ताकि वैज्ञानिक तरीके से खेती कर मरोड़ा को मॉडल गांव बनाया जा सके। इस अवसर पर हरेला पर्व के तहत सैकड़ों सिट्रस पौधे रोपे और वितरित किए गए। उन्होंने कहा कि अधिक उत्पादन होने पर गांव में प्रोसेसिंग व पैकेजिंग यूनिट स्थापित की जाएगी, जिससे युवाओं को रोजगार और किसानों को उचित मूल्य मिल सकेगा। ग्रामोत्थान परियोजना के तहत किसानों को 60 फीसदी तक सब्सिडी का लाभ मिल सकता है, जिससे सहकारी मॉडल में खेती की जा सकेगी। इस मौके पर सीडीओ गिरीश गुणवंत ने कहा कि मरोड़ा के पास सिट्रस बेल्ट बनने की अपार संभावनाएं हैं। प्रगतिशील किसान पवन बिष्ट, बीरोंखाल से ग्राम प्रधान कर्नल यशपाल नेगी, और पोखड़ा के सुधीर सुंदरियाल ने खेती में नवाचार, समन्वय और चैनलिंक फेंसिंग, सिंगल विंडो सिस्टम, और गुठलीदार पौधों को अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया। इस कार्यक्रम में एसडीएम दीपक रामचंद्र सेट, डीएचओ राजेश तिवारी, समुन्नति फाउंडेशन के निदेशक श्रीधर ईश्वरन, कंसल्टेंट विंग कमांडर अनुपमा जोशी, बीडीओ धूम सिंह, धाद के अध्यक्ष लोकेश नवानी, सहित कई किसान और स्वयं सहायता समूहों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। जैविक उत्पादों के स्टॉलों का निरीक्षण किया डीएम भदौरिया ने गांव में लगे जैविक उत्पादों के स्टॉल का निरीक्षण करते हुए उनकी गुणवत्ता की सराहना की और कहा कि स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देकर आत्मनिर्भरता की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ा जा सकता है। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को मौके पर कैंप लगाने और खाता-खतौनी संबंधित शिकायतों के समाधान के लिए रोस्टर आधारित कार्यक्रम शुरू करने के निर्देश दिए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फर्जी दस्तावेजों से लाखों का लोन लेने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज
Next: पुनाड़ भाणाधार क्षेत्र में भालू दिखने से दहशत

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.