Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • फरार चल रहा दस हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार
  • ऊधम सिंह नगर

फरार चल रहा दस हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 21/12/2025
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। संगीन आपराधिक मामलों में फरार चल रहे दस हजार रुपये के इनामी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के ग्राम कलकत्ता निवासी बलजीत सिंह पुत्र सोला सिंह ने 15 मई को थाने में दी तहरीर में बताया था कि उनके भाई बलविंदर सिंह पर जान से मारने की नीयत से करनैल सिंह उर्फ पिंटू रोड़ी एवं गुरबाज सिंह उर्फ भानु पुत्रगण प्रीतम सिंह ने तमंचे से फायरिंग की थी। किसी तरह जान बचाकर बलविंदर मौके से भाग निकला। आरोप है कि उक्त लोगों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने इस मामले में करनैल सिंह उर्फ पिंटू रोड़ी एवं गुरबाज सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। तभी से करनैल सिंह फरार चल रहा था, जिस पर दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। मुखबिर की सूचना पर जाफरपुर मोड़ के पास से एसओजी के सहयोग से फरार आरोपी करनैल सिंह को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ गदरपुर व अन्य क्षेत्रों में कुल 11 मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें हत्या का प्रयास, लूटपाट, आगजनी, बलवा, बलात्कार, आर्म्स एक्ट एवं वन अधिनियम से जुड़े मामले शामिल हैं। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष संजय पाठक, उप निरीक्षक विजय कुमार, कांस्टेबल मोहन बोरा, निकुल जाटव, लक्ष्मण कुमार, मोहन भट्ट, भूपेंद्र कुमार और एसओजी रुद्रपुर से कांस्टेबल राजेंद्र कश्यप सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चमोली से पीपलकोटी के बीच बदरीनाथ हाईवे का चौड़ीकरण शुरू
Next: डायट में दो दिवसीय अंग्रेजी भाषा मेला संपन्न, चौखुटिया रहा ओवरऑल चैंपियन

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

विमलेंद्र सिंह सुसाइड केस में पत्नी और साले पर मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

गैस का बिल अपडेट कराने के नाम पर 1.71 लाख की साइबर ठगी

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नशा मुक्ति केंद्र की टीम पर युवक का हमला, कर्मचारी की मौत

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.