Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • फल पट्टी पर बन रही अवैध कॉलोनियां सील
  • नैनीताल

फल पट्टी पर बन रही अवैध कॉलोनियां सील

RNS INDIA NEWS 05/12/2022
rns featured image new

हल्द्वानी/रामनगर। जिला विकास प्राधिकरण हल्द्वानी की टीम ने रामनगर में अवैध कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई की है। फल पट्टी घोषित क्षेत्र में बन रही इन कॉलोनियों की बिक्री-खरीद और रजिस्ट्री पर रोक लगा दी गई है। इसके अलावा बिना नक्शा पास कराए बनाई जा रही स्कूल की ईमारत को भी सील कर दिया गया। प्राधिकरण की संयुक्त सचिव ऋचा सिंह की अगुवाई वाली टीम ने शिकायत मिलने पर सोमवार को रामनगर के ग्राम गोरखपुर में बनाई जा रही विद्यालय की इमारत का निरीक्षण किया। नक्शा पास कराने से संबंधित दस्तावेज न दिखा पाने पर निर्माण कार्य सील कर दिया गया। टीम ने ग्राम नयागांव चौहान में प्रीतपाल सिंह कड़ाकोटी द्वारा बनाई जा कॉलोनी के खरीद-फरोख्त रोकने को लेकर रजिस्ट्रार रामनगर को पत्र भेजा। इसके अलावा मदर्स ग्लोरी स्कूल के पास, टांडा मल्लू और शिवलालपुर रियनिया में कट रही कॉलोनी का भी निरीक्षण किया गया। कॉलोनियों के स्वामित्व को लेकर तहसील रामनगर से पत्राचार किया जाएगा, ताकि वहां खरीद फरोख्त पर रोक लगाई जा सके। संयुक्त सचिव ने बताया कि ये कॉलोनियां फल पट्टी घोषित क्षेत्र में बनाई जा रही थीं। टीम में प्राधिकरण के अपर सहायक राजेंद्र कुमार, राकेश भी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अपने गुरु को परमात्मा घोषित कराने सुप्रीम कोर्ट पहुंचा शिष्य, अदालत ने लगा दिया एक लाख जुर्माना
Next: चंद्रबनी में सिंचाई गूल के लिए स्वीकृत बजट अन्य मद में कर दिया खर्च

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची मेले के लिए 350 बसें लगाई गईं, दो दिन प्रभावित रहेंगी पर्वतीय रूटों की सेवाएं

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.