Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • फेसबुक मित्र के लिए बहू ने की 18 लाख की चोरी, नकदी व जेवर बरामद
  • ऊधम सिंह नगर

फेसबुक मित्र के लिए बहू ने की 18 लाख की चोरी, नकदी व जेवर बरामद

RNS INDIA NEWS 11/04/2026
rns featured image new

रुद्रपुर (आरएनएस)। शक्तिफार्म क्षेत्र में दिनदहाड़े 12 लाख रुपये नकद और करीब छह लाख रुपये के जेवर चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया कि घर की बहू ने ही अपने फेसबुक मित्र के लिए चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी महिला और युवक को गिरफ्तार कर नकदी और जेवर बरामद कर लिए हैं।

आजाद वार्ड नंबर-1 शक्तिफार्म निवासी निशिकांत हालदार ने 7 अप्रैल को पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि 6 अप्रैल को दिन में अलमारी के लॉकर से 12 लाख रुपये नकद और करीब छह लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर चोरी हो गए। मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

कोतवाल सुंदरम शर्मा के अनुसार, चौकी इंचार्ज ललित चौधरी के नेतृत्व में गठित टीम ने संदेह के आधार पर निशिकांत की पुत्रवधू अमिता हालदार से पूछताछ की। पूछताछ में उसने बताया कि करीब पांच माह पहले फेसबुक के माध्यम से उसकी पहचान नानकमत्ता निवासी सोमनाथ हालदार से हुई थी। बाद में दोनों के बीच व्हाट्सएप पर बातचीत शुरू हुई और इसी दौरान अमिता ने घर में रखी नकदी व जेवरात की जानकारी उसे दे दी।

घटना के दिन परिवार के अन्य सदस्य जलाभिषेक के लिए मंदिर गए हुए थे। इसी दौरान अमिता ने अलमारी से नकदी और जेवर निकालकर सोमनाथ को शक्तिफार्म बुलाकर सौंप दिए। पुलिस ने सोमनाथ हालदार के घर से 4,98,900 रुपये नकद, चार जोड़ी पायल, दो चेन, दो कंगन और एक जोड़ी कुंडल बरामद किए।

पूछताछ में सोमनाथ ने बताया कि फेसबुक पर दोस्ती के बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए थे और अमिता ने ही उसे रुपये व जेवर का बैग दिया था। पुलिस ने शुक्रवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई करने वाली टीम में ममता राणा, हरीश राम और भूपाल सिंह बिष्ट शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गदरपुर में प्रशासन की टीम ने रुकवाया बाल विवाह
Next: ऑपरेशन प्रहार के तहत धौलछीना में सघन चेकिंग अभियान

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बेहड़ ने शिक्षा मंत्री से मिलकर 15 विद्यालयों के उच्चीकरण की मांग दोहराई

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • ग्राम पंचायत अथरबनी के उपप्रधान बने रमेश सिंह भोज
  • मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, 13 अगस्त तक करें दावा और आपत्ति दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.