Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • गदरपुर में प्रशासन की टीम ने रुकवाया बाल विवाह
  • ऊधम सिंह नगर

गदरपुर में प्रशासन की टीम ने रुकवाया बाल विवाह

RNS INDIA NEWS 11/04/2026
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। करतारपुर रोड क्षेत्र में प्रशासन की सतर्कता से समय रहते बाल विवाह रुकवा दिया गया। एक अज्ञात व्यक्ति ने चाइल्ड हेल्पलाइन पर सूचना दी थी कि इलाके में एक नाबालिग लड़की का विवाह कराया जा रहा है। इस पर प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई कर नाबालिग को रेस्क्यू कर विवाह रुकवाया। शनिवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे सूचना मिलने पर एसडीएम ऋचा सिंह टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचीं। उनके साथ स्थानीय पुलिस बल, बाल संरक्षण इकाई और चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम भी मौजूद रही। अधिकारियों ने जांच में लड़की के नाबालिग होने की पुष्टि की, जिसके बाद विवाह की प्रक्रिया तुरंत रुकवा दी गई। कार्रवाई के दौरान बाल संरक्षण टीम ने नाबालिग को अपने संरक्षण में लेकर चाइल्ड हेल्पलाइन के माध्यम से सुरक्षित स्थान पर भेज दिया। बाद में बाल कल्याण समिति के निर्देश पर नाबालिग का मेडिकल परीक्षण कराया गया। आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसे वन स्टॉप सेंटर भेज दिया गया, जहां उसकी देखरेख और सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है। मौके पर तहसीलदार देवेंद्र सिंह बिष्ट, लेखपाल इंदु भट्ट, लेखपाल सुरजीत सिंह समेत पुलिस टीम मौजूद रही। इसके अलावा चाइल्ड हेल्पलाइन से स्मिता, पूजा और बाल विकास विभाग की टीम ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि कहीं भी बाल विवाह जैसी गतिविधि की सूचना मिलने पर तुरंत संबंधित अधिकारियों या चाइल्ड हेल्पलाइन को सूचित करें।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: इंटर कॉलेज चितई में पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
Next: फेसबुक मित्र के लिए बहू ने की 18 लाख की चोरी, नकदी व जेवर बरामद

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बेहड़ ने शिक्षा मंत्री से मिलकर 15 विद्यालयों के उच्चीकरण की मांग दोहराई

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.