Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड के तीन एनसीसी कैडेट्स ने माउंट एवरेस्ट की चोटी पर की फ़तेह
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड के तीन एनसीसी कैडेट्स ने माउंट एवरेस्ट की चोटी पर की फ़तेह

RNS INDIA NEWS 21/05/2025
rns featured image new

मुख्यमंत्री ने दी बधाई

देहरादून (आरएनएस)। साहस, दृढ़ता और कठिन परिस्थितियों से जूझने की मिसाल पेश करते हुए उत्तराखण्ड के तीन युवा कैडेट्स ने दुनिया की सबसे ऊँची चोटी माउंट एवरेस्ट पर 18 मई 2025 को सफलतापूर्वक चढ़ाई कर इतिहास रच दिया। राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) से जुड़े इन युवाओं की उपलब्धि ने न सिर्फ प्रदेश बल्कि पूरे देश को गौरवान्वित किया है।
एवरेस्ट फतह करने वाले इन साहसी युवाओं में शामिल हैं – कैडेट वीरेन्द्र सामन्त (29 उत्तराखण्ड एनसीसी वाहिनी, देहरादून), कैडेट मुकुल बंगवाल (4 उत्तराखण्ड वाहिनी, पौड़ी) और कैडेट सचिन कुमार (3 उत्तराखण्ड वाहिनी, उत्तरकाशी)। इन युवाओं ने न केवल अपने व्यक्तिगत साहस का परिचय दिया, बल्कि यह भी दर्शाया कि अनुशासन, समर्पण और मजबूत इरादों से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता।
अपनी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर कैडेट वीरेन्द्र सामन्त ने कहा, “यह सिर्फ हमारी जीत नहीं, बल्कि हर उस युवा की जीत है जो सपने देखता है और उन्हें साकार करने का साहस रखता है। कठिन मौसम, ऊबड़-खाबड़ रास्तों और मानसिक-शारीरिक थकावट के बावजूद हमारी टीम का आत्मविश्वास और एकजुटता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत बनी।” मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तीनों कैडेट्स को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि सिर्फ व्यक्तिगत नहीं, बल्कि पूरे उत्तराखण्ड की है। उन्होंने कहा कि इन युवाओं का साहस और समर्पण देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और उनकी सफलता एनसीसी के मूल्यों, अनुशासन, टीमवर्क और उत्कृष्टता की सजीव मिसाल है। उत्तराखण्ड एनसीसी के अपर महानिदेशक मेजर जनरल रोहन आनन्द, सेना मेडल ने बताया कि यह अभियान एनसीसी द्वारा आयोजित किया गया था, जिसका उद्देश्य युवाओं को नेतृत्व, आत्मनिर्भरता और साहसिक गतिविधियों के प्रति प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि नेतृत्व का असली रूप कठिन परिस्थितियों में ही सामने आता है और इन तीनों कैडेट्स ने अपने कार्यों से इस सिद्धांत को साकार कर दिखाया है। इस सफल अभियान में अनुभवी पर्वतारोहियों, प्रशिक्षकों और एनसीसी के मार्गदर्शकों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। साथ ही उत्तराखण्ड पर्यटन विकास बोर्ड, भारतीय सेना की पर्वतारोहण टीम और स्थानीय संगठनों ने भी इस उपलब्धि को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा की जिला योजना के लिए 74.75 करोड़ रुपये की मंजूरी, विकास कार्यों में गति लाने पर जोर
Next: भविष्य में सेमीकंडक्टर स्टार्टअप्स का प्रमुख केंद्र बनेगा पंतनगर: राज्यपाल

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.