Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा की जिला योजना के लिए 74.75 करोड़ रुपये की मंजूरी, विकास कार्यों में गति लाने पर जोर
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा की जिला योजना के लिए 74.75 करोड़ रुपये की मंजूरी, विकास कार्यों में गति लाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 21/05/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। वित्तीय वर्ष 2025-26 की जिला योजना के परिव्यय को लेकर बुधवार को विकास भवन सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जनपद प्रभारी मंत्री धन सिंह रावत ने की। इस दौरान कुल 7475.70 लाख रुपये की योजना राशि को मंजूरी दी गई, जिसमें सामान्य मद में 5715.70 लाख, अनुसूचित जाति उपयोजना (एससीएसपी) के अंतर्गत 1737.30 लाख और अनुसूचित जनजाति उपयोजना (टीएसपी) हेतु 22.70 लाख रुपये शामिल हैं। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडे ने बैठक में पुष्पगुच्छ भेंट कर प्रभारी मंत्री का स्वागत किया। इसके पश्चात मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शशानी ने विभागवार आवंटित बजट का प्रस्तुतीकरण किया और योजना से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर प्रकाश डाला। बैठक में बीते वित्तीय वर्ष के नवाचारों और प्रमुख उपलब्धियों की जानकारी भी दी गई। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए जल संस्थान को 1320.47 लाख, लोक निर्माण विभाग को 1053.47 लाख, प्रांतीय रक्षक दल और युवा कल्याण विभाग को 507.45 लाख, पर्यटन विभाग को 450 लाख, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य को 320 लाख, पेयजल निगम को 540 लाख, कृषि विभाग को 320 लाख, शिक्षा को 370 लाख और पशुपालन विभाग को 386 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। प्रभारी मंत्री धन सिंह रावत ने बैठक में मौजूद सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त प्रस्तावों को जिला योजना में सम्मिलित कर गुणवत्तापूर्ण तरीके से शीघ्र कार्य प्रारंभ किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्यों का संचालन विभागीय समन्वय से हो और जनप्रतिनिधियों के प्रस्तावों को प्राथमिकता दी जाए। मंत्री ने यह भी कहा कि किसी भी जनप्रतिनिधि के साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए और उनके पत्राचार का उत्तर समयबद्ध ढंग से दिया जाए। बैठक में विधायकों और जनप्रतिनिधियों ने अपने क्षेत्रों की समस्याएं रखते हुए उनके शीघ्र समाधान की मांग की। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों की शिकायतों का त्वरित संज्ञान लिया जाए और फोन या अन्य माध्यमों से संपर्क पर उचित उत्तर दिया जाए। उन्होंने कहा कि जिला योजना के तहत प्राप्त प्रस्तावों को अनुमोदन के लिए समिति के समक्ष रखा गया है और उन्हें बजट में सम्मिलित करने का प्रयास किया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने हेतु जागेश्वर में जटा गंगा उद्गम स्थल को प्री-वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है। साथ ही ऐरावत गुफा का सौंदर्यीकरण कर उसे योग एवं ध्यान केंद्र के रूप में तैयार किया जाएगा। इसके अलावा प्रत्येक विकासखंड में एक आदर्श विद्यालय की स्थापना की योजना बनाई गई है, जिसे स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से आगे बढ़ाया जाएगा। बैठक में द्वाराहाट विधायक मदन सिंह बिष्ट, अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी, रानीखेत विधायक प्रमोद नैनवाल, जागेश्वर विधायक मोहन सिंह मेहरा, सल्ट विधायक के प्रतिनिधि, सांसद प्रतिनिधि, मेयर अजय वर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक से पूर्व प्रभारी मंत्री ने सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के अंतर्गत कला एवं विज्ञान संकाय के भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास भी किया। लगभग 26 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस भवन के शिलान्यास कार्यक्रम में कुलपति सतपाल सिंह बिष्ट, कुलसचिव देवेंद्र सिंह बिष्ट तथा छात्र संघ पदाधिकारी समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में लगातार निवेश कर रही है और उच्च शिक्षा को सुदृढ़ करने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पूर्व पैरामिलिट्री कल्याण समिति की बैठक सम्पन्न, नई कार्यकारिणी गठित
Next: उत्तराखण्ड के तीन एनसीसी कैडेट्स ने माउंट एवरेस्ट की चोटी पर की फ़तेह

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.