Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • यूकेलिप्टिस की लकड़ी ले जा रहे वाहन को पकड़ा
  • देहरादून

यूकेलिप्टिस की लकड़ी ले जा रहे वाहन को पकड़ा

RNS INDIA NEWS 15/12/2022
rns featured image new

ऋषिकेश। कृषि मंडी समिति ऋषिकेश के सचल दल ने यूकेलिप्टिस की लकड़ी ले जा रहे वाहन को पकड़ा। इसमें आरोपी से मंडी शुल्क, विकास सेस व शमन शुल्क के तौर पर कुल 27 हजार 625 रुपये वसूले गए। बुधवार को मंडी समिति सचिव विजय प्रसाद थपलियाल ने बताया कि रायवाला स्थित वन विकास निगम के डिपो से एक लकड़ी से भरा ट्रक तेज गति से हरिद्वार की ओर जा रहा था। इसको रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वह नहीं रुका। काफी प्रयास के बाद गार्ड ने किसी प्रकार से इस ट्रक यूपी 38 टी 4821 को रुकवाया। यह ट्रक यूकेलिप्टिस की लकड़ी से भरा हुआ था। ट्रक चालक से इससे संबंधित दस्तावेज मांगे गए। लेकिन ड्राइवर पर लकड़ी से जुड़ा कोई दस्तावेज नहीं था। इसके बाद उससे मंडी शुल्क 4500 रुपये, विकास सेस 1125 रुपये और शमन शुल्क 22000 रुपये यानी कुल 27625 रुपए वसूल किये गये। मंडी अध्यक्ष विनोद कुकरेती ने मण्डी समिति ऋषिकेश क्षेत्र के वन विकास निगम डिपो छिद्दरवाला से लकड़ी खरीदने वाले व्यापारियों को सचेत करते हुए कहा कि यदि बिना मण्डी शुल्क जमा किये लकड़ी की गाड़ी पकड़ी जायेगी, तो जुर्माना के साथ-साथ लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई भी अमल में लायी जायेगी। मौके पर अनुपम सक्सेना, चन्दशेखर, प्रवेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सरकार के निर्णय के खिलाफ परिवहन कारोबारी जाएंगे कोर्ट
Next: धन्याड़ी पुल के धंसने पर कांग्रेस का प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शूटर जसपाल को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.